लॉकडाउन के कारण घटा प्रदूषण, यूपी के सहारनपुर से दिख रहा हिमालय, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

कोरोना वायरस इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. पर इसके प्रसार को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का सकारात्मक असर हो रहा है. क्योंकि यह लॉकडाउन का ही असर है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बर्फ से ढंकी हिमालय की पर्वत श्रृखला दिख रही है.

undefined

स्थानीय लोगों के मुताबिक क्योकि प्रदूषण के कारण आसमान में धूल और धुंआ होता था इसलिए सहारनपुर से हिमालय नजर नहीं आता था. पर कोरोना के कारण लगाये गये लॉकडाउन के चलते वाहनों पर रोक लगीं है, कई प्रकार की गतिविधियां बंद हुई है. इससे प्रदूषण कम हुआ है. इस वजह से यहां के लोगों अब हिमालय देख पा रहे हैं.

undefined

सरकारी कर्मचारी और शौकिया फोटोग्राफर दुष्यंत कुमार सहित कई लोगों ने इस शानदार नजारे को कैद किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं हैं. इसके साथ ही भारतीय वन सेवा के अधिकारी रमेश पांडे ने भी ट्वीटर पर सहारनपुर से कुछे बेहतरीन तस्वीरे साझा की है. बारिश के मौसम और साफ आसमान ने हवा की गुणवत्ता में सुधार के साथ दृश्यों को और भी आकर्षक बना दिया.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola