PM Modi in Odisha: 'ओडिशा में 10 जून को बीजेपी का पहला सीएम शपथ लेगा', बोले पीएम मोदी
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 May 2024 12:47 PM
PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में रैली को संबोधित करते हुए राज्य की बीजद सरकार पर जोरदार हमला किया. जानें नवीन पटनायक सरकार को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा
PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों का प्रचार करने राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पुरी में रोड शो किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे. रोडशो के बाद उन्होंने ढेंकनाल में एक रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं गुजरात से आया हूं. मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं. मैं जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर से एक ही आवाज आ रही है- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार. आज पूरा ओडिशा सोच रहा है कि उन्होंने बीजद सरकार को 25 साल दिए लेकिन इन वर्षों में उन्हें क्या मिला?
रैली को संबोधित करते हुए क्या बोले पीएम मोदी
- रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा को पहली बार डबल इंजन वाली सरकार मिलेगी.
- पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद ओडिशा में इतनी गरीबी देखकर मुझे दुख होता है.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजद शासन में ओडिशा के खनिज एवं उसकी संस्कृति सुरक्षित नहीं.
Read Also : Lok Sabha Election 2024 : ‘2029 में भी नरेंद्र मोदी ही होंगे देश के प्रधानमंत्री’, राजनाथ सिंह ने कह दी ये बात
- रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर बीजद के शासन में सुरक्षित नहीं, ‘रत्न भंडार’ की चाबियां पिछले छह साल से गायब हैं.
- प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ओडिशा की माटी के बेटे या बेटी को मुख्यमंत्री बनाएगी.
- पीएम मोदी ने कहा कि मुट्ठी भर भ्रष्ट लोगों ने ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय, आवास पर कब्जा कर लिया है.
- रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजद सरकार की वजह से ओडिशा में हमारी माताओं-बहनों को घर चलाना बहुत मुश्किल हो गया है. मोदी दिल्ली से आपको मुफ्त चावल देने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां की सरकार के लोग उसमें अपना फोटो लगते हैं और आपके हिस्से का चावल बाहर बेच देते हैं.
- पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी परिवारों के लिए वनधन योजना बनाई, इसके माध्यम से वन उत्पादों की खरीद MSP पर होती है. ओडिशा में भी वनधन केंद्र खुले हैं, इनमें 80 से अधिक वन उत्पादों की खरीद MSP पर होती है. लेकिन, प्रदेश की बीजद सरकार आपको वन उपज पर सही MSP तक नहीं देती.
ओडिशा में 10 जून को बीजेपी का पहला सीएम शपथ लेगा, बोले पीएम मोदी
ओडिशा के कटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उत्साह और आपका जोश ये दिखा रहा है कि 25 साल बाद ओडिशा नया इतिहास रचने को तैयार है. उन्होंने कहा कि ओडिशा में 10 जून को बीजेपी का पहला सीएम शपथ लेगा ये तय है. साथ ही, तीसरी बार मोदी की सरकार दिल्ली में शपथ लेगी… ये भी तय है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










