PM Modi Ukraine Visit: तेल का खेल! जेलेंस्की के सवाल का भारत ने दिया शानदार जवाब
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Aug 2024 11:09 AM
PM Modi Ukraine Visit: एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तेल की खरीद का जवाब दिया. जानें क्या कहा था यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने
PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे थे जहां उन्होंने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यदि भारत सहित दुनिया के दूसरे देश रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदना बंद कर दें तो उसके सामने बड़ी चुनौतियां पेश हो जाएंगी. फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद बैन लगने के बावजूद भारत रूस से तेल खरीद रहा है. इसकी आलोचना वेस्टर्न कंट्री कर रहे हैं.
रूस से कितना तेल खरीदता है भारत?
यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले रूस से एक प्रतिशत से भी कम तेल भारत आयात करता था, जो अब बढ़कर भारत के कुल तेल आयात का करीब 40 प्रतिशत हो गया है. भारत और रूस के बीच तेल के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंधों की ओर जेलेंस्की ने इशारा किया. उन्होंने कहा कि पुतिन को अर्थव्यवस्था के बर्बाद होने का डर है, उनके पास तेल के अलावा कुछ नहीं है. तेल से ही वह बचा हुआ है. उनके पास ऐसी अर्थव्यवस्था है, जो तेल पर टिकी हुई है. यदि भारत समेत दुनिया के दूसरे देश रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदना बंद कर दें तो वह बर्बाद हो जाएगा.
क्यों रूस से तेल की खरीद कर रहा है भारत?
एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तेल की खरीद का जवाब दिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कीव में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत दुनिया में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. उन्होंने कहा कि हम एक बड़े तेल आयातक हैं क्योंकि हमारे पास तेल के भंडार नहीं हैं. ऐसा नहीं है कि तेल खरीदने के लिए कोई राजनीतिक रणनीति है. तेल खरीदने के लिए एक तेल रणनीति है. बाजार की रणनीति सब तय करती है. उन्होंने कहा कि इसलिए हम कहां से तेल आयात करते हैं, इसके आंकड़े ऊपर-नीचे आगे भी होते रहेंगे. यह सब बाजार पर निर्भर करता है.
Read Also: PM Modi in Ukraine: यूक्रेन में पीएम मोदी पर खतरे को SPG ने भांपा, बुलेट रजिस्टैंट शील्ड कर दी तैनात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










