वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास, PM मोदी करेंगे तेलंगाना दौरा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2023 6:44 PM
पीएम मोदी 19 जनवरी को तेलंगाना का दौरा करेंगे. पीएम तेलंगाना में रेलवे से जुड़ी 2,400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. साथ ही वह हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
पीएम मोदी 19 जनवरी को तेलंगाना का दौरा करेंगे. अपने दौरे में पीएम मोदी 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री सिकंदराबाद स्टेशन से 8वीं वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 699 करोड़ रुपये की लागत का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी की तेलंगाना यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.
PM Modi will visit Telangana on 19th January to inagurate and lay the foundation stone of projects worth Rs 7,000 crores. PM will flag off the 8th Vande Bharat train from Secunderabad station & lay stone for the development of Secunderabad Railway Station worth Rs 699 crores. pic.twitter.com/Wj0LreGMYz
— ANI (@ANI) January 9, 2023
करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन: अपने तेलंगाना दौरे के मौके पर पीएम मोदी तेलंगाना में करोड़ों रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे. अपने दौरे में पीएम मोदी काजीपेट में पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग (POH) कार्यशाला के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करेंगे.
8वीं वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी: पीएम मोदी अपने तेलंगाना दौरे के दौरान सिकंदराबाद स्टेशन से 8वीं वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा प्रदेश में रेलवे के विकास को लेकर पीएम मोदी और कई योजनाओं का आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की भी आधारशिला रखेंगे. इस काम में करीब 700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इसके अलावा सिकंदराबाद-महबूबनगर रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य की भी शुरुआत की जाएगी. इसपर 1231 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
Also Read: राहुल गांधी से मिले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तेज हुई तैयारी: पीएम मोदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को देखते हुए तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य बंडी संजय कुमार, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का दौरा किया. इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










