चीन से तनाव के बीच नॉर्थ-ईस्ट में बोले पीएम मोदी- डंके की चोट पर चल रहा बॉर्डर पर निर्माण

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में पूर्व की यूपीए सरकार पर जोरदार हमला किया. पीएम मोदी ने कहा, लंबे समय तक देश में ये सोच रही है कि बॉर्डर एरिया में विकास होगा. कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो दुश्मन को फायदा होगा.
भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट से बड़ा बयान दे दिया है. पीएम मोदी ने कांग्रेस को भी करारा जवाब दे दिया है. पीएम ने कहा, आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नयी सड़कें, नयी टनल, नये पुल, नयी रेल लाइन, नये एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेजी से चल रहा है.
पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में पूर्व की यूपीए सरकार पर जोरदार हमला किया. पीएम मोदी ने कहा, लंबे समय तक देश में ये सोच रही है कि बॉर्डर एरिया में विकास होगा. कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो दुश्मन को फायदा होगा. पहले की सरकार की इसी सोच के कारण नॉर्थ-ईस्ट समेत देश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हो पायी. पीएम मोदी ने आगे कहा, आज डंके की चोट पर बॉर्डर में निर्माण कार्य हो रहे हैं. पीएम ने कहा, आज सीमा पर नयी सड़कें, नयी टनल, नये पुल, नयी रेल लाइन, नये एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेजी से चल रहा है. जो सीमावर्ती गांव कभी वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं.
नॉर्थ-ईस्ट आखिरी छोर नहीं, बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे लिए नॉर्थ-ईस्ट हमारे बॉर्डर एरिया आखिरी छोर नहीं, बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं. राष्ट्र की सुरक्षा भी यहीं से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार-कारोबार भी यहीं से होता है.
Also Read: China LAC Clash: देश में कब होगी ‘चाइना पे चर्चा’? कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज
पीएम मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट के लिए की बड़ी योजना की घोषणा
पीएम मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट में एक बड़ी योजना की शुरुआत की घोषणा की. उन्होंने कहा, एक महत्वपूर्ण योजना केंद्र सरकार की ओर से चलायी जाने वाली है, जिसका लाभ नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को होने वाला है. ये योजना है वाइब्रेंट विलेज योजना. इसके तहत सीमावर्ती गांव में बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी. पीएम मोदी ने कहा, आज नॉर्थ-ईस्ट में हम विवादों के बॉर्डर नहीं, बल्कि विकास के कॉरिडोर बनाने पर बल दे रहे हैं. बीते 8 वर्षों में अनेक संगठनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है और स्थायी शांति की राह पकड़ी है.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला था हमला, चीन के साथ सीमा विवाद पर लगाया था गंभीर आरोप
गौरतलब है कि राहुल ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल में हुई झड़प के संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की पिटाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










