G20 Summit में बोले पीएम मोदी महिलाओं के नेतृत्व में उनके सशक्तिकरण के लिए अग्रसर है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण की आदर्श उदाहरण हैं. पीएम मोदी ने कहा कि वे एक साधारण आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं, लेकिन अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रही हैं .
महिला सशक्तिकरण पर आयोजित जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है और शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति आगे बढ़ाती है. पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व समावेशी विकास को बढ़ावा देता है और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा कि अगर आप महिलाओं का विकास करना चाहते हैं, तो आपको उनके नेतृत्व में ही विकास करना होगा.
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला सशक्तिकरण की आदर्श उदाहरण हैं. पीएम मोदी ने कहा कि वे एक साधारण आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं, लेकिन अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करती हैं और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्य करती हैं.
Addressing the G20 Ministerial Conference on Women Empowerment. @g20org https://t.co/mR5omtFHZf
— Narendra Modi (@narendramodi) August 2, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में संविधान द्वारा महिलाओं को समान अधिकार दिये गये हैं. उन्हें वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार पुरुषों के बराबर प्राप्त है. हमारे देश में ग्रामीण इलाकों में जो शासन व्यवस्था कायम है वहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व 46 प्रतिशत है. सेल्प हेल्प ग्रुप की महिलाएं भी महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है.
Also Read: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने अपने स्टूडियो में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इन फिल्मों की वजह से हुए थे पॉपुलर
देश में महिलासशक्तिकरण की स्थिति की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारे देश में पुरुषों की तुलना में अधिक महिलाएं उच्च शिक्षा में दाखिला ले रही हैं. भारत में हमारे पास नागरिक उड्डयन में महिला पायलटों का प्रतिशत सबसे अधिक है और भारतीय वायु सेना में महिला पायलट अब लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं. महिला अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










