PM Modi Rally: कांग्रेस को पीएम मोदी ने कहा लुटेरा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Apr 2024 12:56 PM

विज्ञापन

PM Modi Rally/ File Photo

PM Modi Rally: कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लुटेरा कहा. जानें क्या बोले पीएम मोदी

विज्ञापन

PM Modi Rally: लोकसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास लूटने का रहा है. इन्हें सबक सिखाने की जरूरत है. आपसे अपील करता हूं कि चुन चुनकर कांग्रेस का सफाया कीजिए. लूटने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए. उन्होंने कहा कि कर्नाटक का विकास केंद्र की सरकार ने किया है.

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

  • कर्नाटक के बागलकोट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प अगले कुछ वर्षों में भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत को विनिर्माण, कौशल का केंद्र बनाना चाहते हैं. इसके लिए दूरदर्शिता की जरूरत होगी, जो लोग छुट्टियों पर जा रहे हैं वे ऐसा नहीं कर सकते हैं.
  • बागलकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आपका वोट है जो मोदी को मजबूत करने वाला है. इसके बाद फिर देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.
  • पीएम मोदी ने कहा कि वे दिन दूर नहीं जब कर्नाटक में कांग्रेस सरकारी कर्मचारियों को भुगतान नहीं कर पाएगी. सभी अनुभवी लोग और यहां तक कि इतिहास भी देश कहता है ‘कांग्रेस आई, तबाही लाई’.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार नहीं बल्कि ‘वसूली गैंग’ चला रही है. कर्नाटक जो टेक हब के रूप में जाना जाता है और दुनिया में अपना नाम बना चुका है, कांग्रेस ने यह एक ‘टैंकर हब’ है. ये लोग 2जी घोटाले जैसे घोटाले का सपना देख रहे हैं.
  • कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है. इन्होंने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था. आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते नजर आते हैं, लेकिन इनकी 60 साल सरकार चली, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है?
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola