'पुलिस को डंडे के बजाय डेटा के साथ काम करने की जरूरत', तीन नये कानून पर बोले पीएम मोदी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Jan 2024 9:31 PM

विज्ञापन

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की आदित्य-एल1 धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके अपने लक्ष्य पर निर्धारित समय पर पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 58वें अखिल भारतीय सम्मेलन में कहा, पुलिस को डंडे के बजाय ‘डेटा’ के साथ काम करने की जरूरत. पीएम मोदी ने तीन नये कानून को लेकर कहा, आपराधिक कानून ‘नागरिक पहले, गरिमा पहले, न्याय पहले’ की भावना के साथ बनाए गए हैं. तीन नए कानूनों का अधिनियमन भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में एक आदर्श बदलाव है. पीएम मोदी ने महिला सुरक्षा पर बल देते हुए कहा, महिला सुरक्षा पर ध्यान दें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे ‘कभी भी और कहीं भी’ निडर होकर काम कर सकें.

तीन नये कानून में महिलाओं और लड़कियों के अधिकार और सुरक्षा पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, नए आपराधिक न्याय कानूनों के तहत महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

पुलिस को खुद को आधुनिक और विश्व स्तरीय बल में बदलना चाहिए : मोदी

वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए भारतीय पुलिस को खुद को आधुनिक और विश्व स्तरीय बल में बदलना चाहिए.

भारत एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा: मोदी

भारत के पहले सौर मिशन-आदित्य-एल1 की सफलता और भारतीय नौसेना द्वारा अरब सागर में अपहृत जहाज से 21 चालक दल के सदस्यों को तेजी से बचाने पर प्रकाश डालते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा, ऐसी उपलब्धियां दिखाती हैं कि भारत एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि आदित्य-एल1 की सफलता चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के समान है. उन्होंने भारतीय नौसेना के सफल ऑपरेशन पर भी गर्व जताया.


Also Read: बिहार के बेतिया में 13 जनवरी को होगी नरेंद्र मोदी की रैली! चंपारण की धरती से पीएम करेंगे चुनावी शंखनाद

आदित्य-एल1 मिशन पर पीएम मोदी बोले- यह भारत के सामर्थ्य का शानदार प्रदर्शन

पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की आदित्य-एल1 धरती से 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करके अपने लक्ष्य पर निर्धारित समय पर पहुंच चुकी है. यह वो स्थान है जहां आदित्य एल1 के सामने सिर्फ सूरज होगा और आदित्य-एल1 पर चंद्रमा या पृथ्वी की परछाई कभी नहीं पड़ेगी. चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता की तरह यह भारत के सामर्थ्य का और भारत के वैज्ञानिकों के सामर्थ्य का एक और शानदार प्रदर्शन है.

Also Read: देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार, पढ़ें क्या कहते हैं ज्योतिषी स्वामी शाम ढींगरा

भारतीय नौसेना ने साहसिक ऑपरेशन को दिया अंजाम : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारतीय नौसेना ने दो दिन पहले एक साहसिक ऑपरेशन को अंजाम दिया. अरब सागर में आगे बढ़ रहे एक व्यापारिक जहाज से जैसे ही संकट में होने का संदेश मिला भारतीय नौसेना और मरीन कमांडो तुरंत हरकत में आ गए. इस जहाज पर 21 लोग सवार थे और भारतीय नौसेना ने उन सभी को संकट से बाहर निकाला.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola