पीएम मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव का किया उद्घाटन, विपक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jan 2025 5:14 PM

विज्ञापन

PM Modi inaugurated Grameen Bharat Mahotsav

PM Modi Inaugurated Grameen Bharat Mahotsav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रामीण भारत महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला.

विज्ञापन

PM Modi Inaugurated Grameen Bharat Mahotsav : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन करते विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा – “कुछ लोग जाति के नाम पर समाज में जहर फैलाने का काम कर रहे हैं.” पीएम ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा – “कुछ लोग जाति के नाम पर समाज में जहर फैलाने और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. हमें इन षड्यंत्रों को विफल करना होगा. अपने गांवों की साझा विरासत को संरक्षित और मजबूत करना होगा.’’

पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार का ध्यान ग्रामीण विकास पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2014 से हमारी सरकार ग्रामीण विकास पर ध्यान दे रही है. 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में गांव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ग्रामीण भारत के लोगों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना मेरी सरकार की प्राथमिकता है.’’ “सरकार का उद्देश्य सशक्त ग्रामीण भारत सुनिश्चित करना, ग्रामीणों को पर्याप्त अवसर प्रदान करना, पलायन को कम करना और गांवों के लोगों के लिए जीवन को आसान बनाना है.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पीएम मोदी ने चुनावी बिगुल फूंका, स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबी लाभार्थियों को सौंपी

पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण भारत के करोड़ों लोगों को पक्के घर दिए गए हैं. जल जीवन मिशन के माध्यम से सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध कराया जा रहा है.” प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.’’

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola