Delhi-Mumbai Expressway: पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले फेज का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया. पहले फेज में दिल्ली-दौसा-लालसोट के बीच 247 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार किया गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, एक्सप्रेस वे से राजस्थान के लोगों को फायदा मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया. पहले फेज में दिल्ली-दौसा-लालसोट के बीच 247 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे तैयार किया गया है. जिसे 12,173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, एक्सप्रेस वे से राजस्थान के लोगों को फायदा मिलेगा.
पीएम मोदी ने दौसा में 18100 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने कहा, जब ऐसी आधुनिक सड़कें बनती हैं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो बनते हैं तो देश की प्रगति होती है. बीते 9 वर्षों से केंद्र सरकार भी निरंतर इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत बड़ा निवेश कर रही है. इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश, उससे भी अधिक निवेश को आकर्षित करता है. उन्होंने आगे कहा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, ये राजस्थान की, देश की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं. ये परियोजनाएं आने वाले समय में राजस्थान सहित इस पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले हैं.
बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह राशि 2014 में प्रावधानित राशि का पांच गुना है. इस निवेश से राजस्थान को काफी फायदा होने वाला है.
Also Read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसदीय राजनीति में हम सीनियर हैं, जानिए पप्पू यादव ने क्यों की ऐसी बात
दिल्ली से जयपुर की यात्रा केवल साढ़े तीन घंटे में
एक्सप्रेस-वे के इस खंड के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी से जयपुर तक का यात्रा समय पांच घंटे से घटकर लगभग साढ़े तीन घंटे होने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का तैयार हुआ यह पहला खंड पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे
1,386 किलोमीटर की लंबाई वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. यह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा की दूरी को 12 प्रतिशत घटाकर 1,424 किलोमीटर से 1,242 किलोमीटर कर देगा. इससे दोनों महानगरों के बीच यात्रा के समय में 50 प्रतिशत की कमी आएगी. दिल्ली से मुंबई जाने में वर्तमान में 24 घंटे का समय लगता है लेकिन इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में करीब 12 घंटे लगेंगे.
छह राज्यों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
यह एक्सप्रेस-वे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा. पीएमओ ने कहा कि इसका सभी निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास पथ पर एक उत्प्रेरक प्रभाव पड़ेगा और इस प्रकार यह देश के आर्थिक परिवर्तन में एक प्रमुख योगदान देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










