'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ मिस्र में स्वागत, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Jun 2023 8:33 PM
PM Modi in Egypt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जायेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए काहिरा पहुंच चुके हैं. मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया. आपको बता दें कि पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिये शनिवार को काहिरा पहुंचे. काहिरा पहुंचने पर पीएम मोदी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया.
यहां चर्चा कर दें कि यह पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की पहली यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात करेंगे. मिस्र की एक महिला ने काहिरा में पीएम मोदी के स्वागत में ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाना गाया. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जब महिला पीएम मोदी के सामने ये गाना गा रही थी तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी.
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी के सामने फिल्म शोले का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने वाली की महिला जेना ने कहा , 'पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझ से पूछा कि क्या मैं कभी भारत गई जिस पर मैंने मना किया। उन्होंने मुझ से पूछा कि मैंने हिंदी कहां से सीखी तो मैंने कहा… pic.twitter.com/oWaKqHHrp9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2023
प्रधानमंत्री मोदी के सामने फिल्म शोले का गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाने वाली की महिला जेना ने कहा कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा. उन्होंने मुझ से पूछा कि क्या मैं कभी भारत गयी जिस पर मैंने कहा नहीं…उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने हिंदी कहां से सीखी तो मैंने कहा कि मैंने भारत की फिल्में और गाने सुनकर सीखी है.
#WATCH | An Egyptian woman sings 'Yeh Dosti Hum Nahi Todenge' to welcome PM Modi in Cairo pic.twitter.com/Ce4WGcSYhc
— ANI (@ANI) June 24, 2023
पीएम मोदी मिस्र की अपनी पहली राजकीय यात्रा के दौरान काहिरा की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद जायेंगे. इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार हुआ है. रविवार को होने वाला पीएम नरेंद्र मोदी का मस्जिद का दौरा भारत के लिए विशेष महत्व रखता है. मिस्र सरकार के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इस मस्जिद को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया है. जीर्णोद्धार का काम लगभग तीन महीने पहले पूरा किया गया है.
मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद भी जायेंगे, जिसे 11वीं शताब्दी में बनाया गया था, जब फातिमिद राजवंश का मिस्र में शासन था. बोहरा समुदाय 1970 के बाद से मस्जिद का रखरखाव कर रहा है. इसलिए प्रधानमंत्री मोदी का बोहरा समुदाय से बहुत गहरा लगाव रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी अपने समकक्ष मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल के साथ भारत पर केंद्रित एक गोलमेज चर्चा में शामिल होंगे. भारत के प्रधनमंत्री मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम से मुलाकात करेंगे और बाद में मिस्र के प्रमुख बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










