75th Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, तसवीरों में देखिये भारत की आजादी का पर्व

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान’ के बाद ‘जय अनुसंधान’ का नारा भी दिया.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज लाल किले पर झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने कई घोषनाएं की. पीएम मोदी ने पांच प्राण के बारे में बताने के साथ पांच प्रण भी लिये और ‘जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान’ के बाद ‘जय अनुसंधान’ का नारा भी दिया.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री ने कहा, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति…मंथन के साथ बनी है, कोटि कोटि लोगों के विचार प्रवाह को संकलित करते हुए बनी है. भारत की धरती से जुड़ी हुई शिक्षा नीति बनी है.” उन्होंने कहा कि इसमें हमने कौशल्य पर बल दिया है, यह ऐसा सामर्थ्य है जो हमें गुलामी से मुक्ति की ताकत देगा.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इस मिट्टी में ताकत है, कई चुनौतियों के बावजूद भारत रुका नहीं, झुका नहीं और आगे बढ़ता रहा. मैंने अपना पूरा कार्यकाल समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है. हमारे देश ने यह साबित किया है कि हमने अपनी विविधता से मिल रही ताकत को अंतर्निहित किया है.

undefined

पीएम मोदी ने कहा, हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, मैं युवाओं से देश के विकास के लिए अपने जीवन के अगले 25 वर्ष समर्पित करने का आग्रह करता हूं, हम मानवता के पूर्ण विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को असीम अंतरिक्ष से लेकर समंदर की गहराई तक अनुसंधान के लिए भरपूर मदद मिले.

undefined

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे भारत ने सिद्ध कर दिया कि हमारे पास ये अनमोल सामर्थ्य है. 75 साल की यात्रा में आशाएं, अपेक्षाएं, उतार-चढ़ाव सब के बीच हर एक के प्रयास से हम यहां तक पहुंच पाए. आजादी के बाद जन्मा मैं पहला व्यक्ति था, जिसे लाल किले से देशवासियों का गौरव गान करने का अवसर मिला.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola