PM Modi G-20 Summit: 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे पीएम मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Nov 2025 9:16 PM

विज्ञापन

PM Modi G-20 Summit

PM Modi G-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 20वें जी 20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग में रहेंगे. प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के सभी तीन सत्रों में बोलने की उम्मीद है. यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 शिखर सम्मेलन होगा.

विज्ञापन

PM Modi G-20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे. जोहान्सबर्ग में होने वाला G20 शिखर सम्मेलन तीन दिनों तक चलेगा. पीएम मोदी 21 से 23 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के सभी तीन सत्रों में बोलने की उम्मीद है. यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 शिखर सम्मेलन होगा. इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 20 एजेंडे पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे.

द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी अपने दौरे में जी 20 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं. शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेता जोहान्सबर्ग आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी उनके साथ भारतीय हितों को ध्यान में रखते हुए द्विपक्षीय बैठकें कर सकते हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका नेताओं की बैठक में भी भाग ले सकते हैं.

अमेरिका नहीं लेगा हिस्सा

इससे पहले सोमवार (21 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि इस जोहानिसबर्ग में होने वाला जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिका शामिल नहीं हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका की कोई भागीदारी नहीं होगी. उन्होंने श्वेत किसानों के नरसंहार और सरकार की ओर से उनकी जमीन के अवैध अधिग्रहण के आरोपों का हवाला दिया था. दक्षिण अफ़्रीकी सरकार और श्वेत नेताओं, दोनों ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया है. राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शुक्रवार को पुष्टि की थी कि अमेरिका की अनुपस्थिति के बावजूद 22-23 को जी 20 नेताओं का शिखर सम्मेलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा.

Also Read: Anmol Bishnoi: अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA हिरासत, बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत लंबी है गुनाहों की फेहरिस्त

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola