फाइजर कंपनी 2-11 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की जल्द मांगेगा इमरजेंसी इजाजत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2021 9:21 PM
corona vaccine news : फाइजर फार्मास्यूटिकल कंपनी ने यह जानकारी दी है कि वह फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से दो से 11 साल के बच्चों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी प्रयोग के लिए सितंबर में इजाजत मांगेगा.
फाइजर फार्मास्यूटिकल कंपनी ने यह जानकारी दी है कि वह फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से दो से 11 साल के बच्चों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी प्रयोग के लिए सितंबर में इजाजत मांगेगा.
इसके साथ ही फाइजर कंपनी ने यह बताया कि वह इस महीने में 16 से 85 साल तक के लोगों के लिए बनी वैक्सीन के फाइनल अप्रूवल के लिए भी आवेदन देगा. गर्भवती स्त्रियों पर वैक्सीन के पाॅजिटिव असर के क्लिनिकल ट्राॅयल का डाटा भी कंपनी अगस्त महीने में जारी करेगी.
ऐसा संभव है कि एफडीए अगले सप्ताह कंपनी को 12-15 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दे देगी. अमेरिका में कोरोना के खिलाफ जंग में यह बड़ी पहल होगी.
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में वयस्क लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की इजाजत इमरजेंसी इस्तेमाल के तौर पर कंपनी को दी गयी थी. कंपनी को अगर फाइनल अप्रूवल मिल जाता है तो यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि होगी.
गौरतलब है कि अमेरिका में फाइजर कंपनी को ही सबसे पहले वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी गयी थी. अब कंपनी को वयस्कों को लगाये जाने वाले वैक्सीन की फाइनल अप्रूवल मिलने वाली है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










