Parliament Winter Session: संभल मामले पर हत्या का केस चले, लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Dec 2024 12:17 PM

विज्ञापन

parliament 6th day updates

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही जारी है. राज्यसभा में सपा ने संभल हिंसा मामले को उठाया. जानें कार्यवाही का अपडेट.

विज्ञापन

Parliament Winter Session: लोकसभा में शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद ने संभल हिंसा का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया, ”यह जिले के सौहार्द को खत्म करने की एक सुनियोजित साजिश है.” यादव ने आगे कहा कि संभल मस्जिद सर्वेक्षण और उसके बाद हुई हिंसा यूपी उपचुनावों के दौरान गलतियों से ध्यान हटाने के लिए की गई. एक पक्ष को सुने बिना सर्वे के आदेश दिए गए. ये सरकार संविधान को नहीं मानती है. संभल में भाई चारे को गोली मारी गई. मामले में हत्या का केस चले.

इससे पहले, राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने संभल मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि पूरा संभल छावनी में बदल गया है. संभल में गोलियां चली. इसके बाद सपा सांसद ने कहा कि बगल में जिलों में वोट डालने से रोका गया.

घुसपैठ करवाती है बंगाल सरकार: बीजेपी सांसद

पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसद समिक भट्टाचार्य की टिप्पणी कि बंगाल सरकार राज्य में “घुसपैठ” की अनुमति देती है. रोहिंग्याओं का स्वागत करती है. इस पर सदन में थोड़ी देर के लिए हंगामा हुआ. उपसभापति हरिवंश ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने टिप्पणी का जोरदार विरोध किया.

अदाणी मामले को लेकर प्रदर्शन

सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर के अंदर अदाणी मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा, ”हम सदन चलाने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. जनता हमसे उम्मीद करती है कि हम यहां उनकी आवाज मजबूती से उठाएंगे. यदि सरकार सदन चलाना चाहती है तो वह चलेगा. अगर वे ऐसा नहीं चाहते हैं तो फिर साजिश क्या है, यह सबको पता है. सदन चलाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है, जो लोग कुर्सी पर बैठे हैं, वे इसके लिए जिम्मेदार हैं.”

किन मुद्दों पर कांग्रेस ने सदन में दिया नोटिस

  1. कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने अदाणी मामले पर जेपीसी के गठन पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया.
  2. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया.
  3. कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात स्थित ख्याति अस्पताल विवाद पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया.
  4. कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने चक्रवात फेंगल के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए तत्काल इमरजेंसी रिलीफ फंड आवंटन के अनुरोध पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.

संसद में गतिरोध खत्म

संसद में पांच दिन से जारी गतिरोध खत्म हो चुका हैं. गतिरोध के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई. इसमें उन्होंने सभी दलों के नेताओं से बात की. बैठक के बाद विपक्षी दल के नेता चर्चा के लिए तैयार हो गए. सभी दलों ने शांति से सदन चलाने पर सहमति जताई.

Read Also : Parliament: दूसरे सप्ताह भी संसद में नहीं हो सका कोई काम, मंगलवार से सुचारू संचालन के आसार

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola