Lok Sabha security breach: जूते को काटकर छिपाया था स्मोक क्रैकर्स, पुलिस ने FIR में किया बड़ा खुलासा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2023 5:06 PM
13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सागर और मनोरंजन नाम के दो आरोपी ने लोकसभा के अंदर बवाल काट दिया था. दोनों दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन के अंदर आ गये और स्मोक क्रैकर्स फोड़कर पूरे सदन में पीला धुआं फैला दिया. पुलिस ने एफआईआर में पूरा मामला दर्ज कर लिया है.
Parliament security breach: संसद में सेंध लगाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज कर ली है. स्पेशल सेल ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं पुलिस ने एफआईआर में खुलासा किया है कि आरोपियों ने किस तरह जूते के अंदर स्मोक क्रैकर्स छिपाकर लाए थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपने जूते के सोल को काटकर एक गुहा बना लिया था और उसके ढंकने के लिए रबर सोल की मोटी परत लगा लिया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने स्मोक क्रैकर्स को अपने जूते में फिट करने के लिए जूते के सोल को मॉडिफाई किया था.
FIR में पुलिस ने सभी बातों का किया जिक्र
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अपने एफआई में जूतों को किये गये मॉडिफिकेशन मोजों का रंग, बनावट और जूते के अंदर छिपाये गये स्मोक क्रैकर्स का पूरा विवरण दर्ज किया है. इसके अलावा आरोपी की ओर से लगाए गए नारे का भी पुलिस ने जिक्र किया है. गौरतलब है कि 13 दिसंबर को संसद के शीत सत्र के दौरान लखनऊ के रहने वाले सागर शर्मा और मैसूर के मनोरंजन ने दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदकर अफरा तफरी का माहौल बना दिया था. इसके अलावा दोनों ने सदन में पीला धुआं छोड़ दिया था. इस घटना से पूरे सदन में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था.
पुलिस ने अपने कब्जे में लिया आरोपियों का सामान
आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिसकर्मियों की शिकायत के आधार पर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एफआईआर में कहा गया है कि अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नए संसद भवन भवन में लोकसभा के उप निदेशक ओंकार सिंह ने सागर शर्मा और मनोरंजन के खिलाफ शिकायत सौंपी. उन्होंने आरोपियों के जूते और उनका आधार कार्ड भी पुलिस को सौंपा. इसके अलावा स्मोक क्रैकर्स के दो कनस्तर, एक लोकसभा पब्लिक गैलरी पास नंबर भी सौंपा.
क्या है पूरा मामला
बता दें, 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सागर और मनोरंजन नाम के दो आरोपी ने लोकसभा के अंदर बवाल काट दिया था. दोनों दर्शक दीर्घा से कूदकर सदन के अंदर आ गये और स्मोक क्रैकर्स फोड़कर पूरे सदन में पीला धुआं फैला दिया. वहीं, लोकसभा का पास नहीं मिलने पर नीलम देवी और अमोल शिंदे संसद भवन के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने भी लाल और पीले रंग के धुएं का स्प्रे किया था. इस मामले में एक और आरोपी ललित झा को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया. जिसे आज यानी शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल ललित झा सात दिन की पुलिस कस्टडी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










