Live Updates

Parliament Monsoon Session 2022: नेशनल हेराल्ड केस पर संसद में हंगामा, हल्ला बोल के मूड में विपक्ष

Updated:
विज्ञापन

**EDS: TV GRAB** New Delhi: Opposition members protest in the Rajya Sabha during ongoing Monsoon Session of Parliament, in New Delhi, Tuesday, July 26, 2022. (SANSAD TV/PTI Photo)(PTI07_26_2022_000050A)

Parliament Monsoon Session 2022 Live/ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में मौजूद यंग इंडियन के कार्यालय को अस्थायी रूप से सील कर दिया. यह कार्रवाई मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गयी है. इधर, इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आज गुरुवार को इस मुद्दे को संसद में उठा सकती है. जानें मामले को लेकर हर अपडेट यहां

विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्डिंग केस में चल रही ईडी की कार्रवाई से उठा सियासी तूफान का असर आज संसद के दोनों सदनों में भी देखने को मिला. दोनों सदनों में हंगामे के चलते कामकाज लगभग ना के बराबर ही हो सका है. शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर हंगामा होना तय माना जा रहा है. बता दें कि कांग्रेस ने ईडी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, महंगाई और अग्निपथ जैसे मसलों पर देशभर में हल्ला बोल का ऐलान किया है.

सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क में बदलाव संबंधी सरकार के संकल्पों को लोकसभा की मंजूरी

सरकार ने गत 21 मई और 30 जून को कराधान में किये गये बदलाव के संबंध में दो सांविधिक संकल्प लोकसभा में बृहस्पतिवार को प्रस्तुत किये जिन्हें सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और महंगाई समेत विभिन्न विषयों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने निचले सदन में दोनों सांविधिक संकल्प रखे.

कुटुम्ब न्यायालय (संशोधन) विधेयक को संसद की मंजूरी

कुटुम्ब न्यायालय (संशोधन) विधेयक को बृहस्पतिवार को संसद की मंजूरी मिल गई. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यसभा ने आज इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया. लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पारित हो चुका है. विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने हर राज्य में और हर जिले में परिवार अदालतों की स्थापना को समय की मांग बताया और कहा कि वर्तमान में इन अदालतों में 11 लाख से अधिक मामले लंबित हैं जिनका समय से निस्तारण जरूरी है.

लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित

कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया.

राज्यसभा में पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों ने इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक विरोधियों को ‘‘खत्म” करने के उद्देश्य से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

विपक्षी नेता विजय चौक तक कर सकते हैं मार्च

‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और महंगाई के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों के हंगामे और तख्तियां दिखाने के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 35 मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. विपक्षी नेता दोपहर 3.30 बजे दिल्ली के विजय चौक पर मार्च कर सकते हैं. नेता इसके बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola