पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं, NIA ने की प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ, मिले अहम सुराग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Apr 2025 8:25 PM

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए कर रही है. जांच एजेंसी ने हमले को लेकर कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान एनआईए को एक अहम सुराग हाथ लगा है.

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के कसूरवारों की खैर नहीं है. हमले की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया है. NIA लगातार प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा एनआईए की टीम आतंकवादियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिए उनके प्रवेश और जाने वाले जगहों की गहन जांच कर रही हैं. इस काम के लिए एनआईए फॉरेंसिक समेत अन्य विशेषज्ञों की मदद भी ले रही है. टीम आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सबूत जुटाने में लगी है. न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक एनआईए की टीम को ऐसा गवाह मिला है जो हमले के दौरान एक पेड़ पर चढ़कर पूरे आतंकी हमले को रिकॉर्ड कर लिया है. एनआईए का कहना है कि इससे आतंकियों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं.

क्या है रिकॉर्डिंग में ?

न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक, जो रिकॉर्डिंग में उसके अनुसार हमले से कुछ समय पहले दो आतंकवादी दुकानों के पीछे छिपे हुए थे. इसके बाद आतंकी बाहर आए, आतंकियों ने लोगों से कलमा पढ़ने को कहा, अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी.  हमले में चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई. पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए की टीम कर रही है जांच

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीम हमला स्थल पर बुधवार से ही डेरा डाले हुए हैं. टीम सबूतों की तलाश में तेजी से जुटी हुई है. एनआईए ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पहलगाम आतंकवादी हमले के मामले की जांच अपने हाथ में लिया है. NIA की टीमें चश्मदीदों से लगातार पूछताछ कर रही हैं. उनसे मिली जानकारी को इकट्ठा कर टीम एक नतीजे पर पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है. कश्मीर के बैसरन घाटी में हुए इस आतंकी को पुलवामा हमले के बाद का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

केंद्र को सावधानी से कदम उठाना चाहिए- महबूबा

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी तंत्र के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की ओर से बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान सामने आया है. मुफ्ती महबूबा ने रविवार को कहा कि केंद्र को सावधानी से कदम उठाना चाहिए ताकि निर्दोष लोगों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े. सोशल मीडिया एक्स पर मुफ्ती ने कहा “भारत सरकार को हाल में पहलगाम हमले के बाद सावधानी से काम लेना चाहिए और आतंकवादियों तथा नागरिकों के बीच अंतर करना चाहिए.” उन्होंने कहा कि सरकार को यह ध्यान रखना चाहिये किे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान निर्दोष लोगों, खासकर आतंकवाद का विरोध करने वाले किसी भी तरह से प्रभावित न हों. 

Also Read: अब NIA दबोचेगी पहलगाम के गुनहगारों को, हमले की जांच में तेजी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola