Pahalgam Attack: पहलगाम का बदला, आतंकवादियों के 2 मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Apr 2025 7:21 PM
two terrorist arrested
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड़ में है. शनिवार को सेना को बड़ी सफलता मिली. कुलगाम पुलिस और CRPF के संयुक्त अभियान में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. इसी सिलसिले में शनिवार को कुलगाम पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.
आतंकवादी सहयोगियों की पहचान अब्दुल सलाम भट और गुलाम मोहम्मद भट
मतलहामा चौक थोकरपोरा, कैमोह में स्थापित एक चौकी पर जांच के दौरान, दो आतंकवादी सहयोगियों की पहचान बिलाल अहमद भट, पुत्र अब्दुल सलाम भट और मोहम्मद इस्माइल भट, पुत्र गुलाम मोहम्मद भट के रूप में हुई, जो दोनों थोकरपोरा, कैमोह के निवासी हैं. तलाशी के बाद, उनके कब्जे से 02 पिस्तौल, 25 पिस्तौल राउंड, 02 पिस्तौल मैगजीन सहित हथियार गोला-बारूद बरामद किया गया. घटना के संबंध में, पीएस कैमोह में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
J&K | Kulgam Police, in a joint operation with the Army and CRPF arrested two terrorist associates and recovered arms and ammunition from their possession.
— ANI (@ANI) April 26, 2025
During checking at a checkpoint established at Matalhama Chowk Thokerpora, Qaimoh, two terrorist associates identified as… pic.twitter.com/g3cQuyFaYf
6 आतंकवादियों के घर जमींदोज
कश्मीर घाटी में अधिकारियों ने 6 संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है. इसे पहलगाम हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कथित आतंकवादियों के घर जमींदोज कर दिए गए. इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों के घर गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि नष्ट हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










