Padma Awards 2024: पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू सहित इन्हें पद्म श्री

Updated:
विज्ञापन
Padma Awards 2024: पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू सहित इन्हें पद्म श्री

पुरुलिया के सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद् दुखू मांझी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में काम करते हुए हर दिन अपनी साइकिल पर नए गंतव्यों की यात्रा करते हुए, बंजर भूमि पर 5,000 से अधिक बरगद, आम और ब्लैकबेरी के पेड़ लगाए.

विज्ञापन
undefined

भारत की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू, मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. पार्वती बरुआ ने 14 साल की उम्र में जंगली हाथियों को वश में करना शुरू कर दिया था.

undefined

पुरुलिया के सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद् दुखू मांझी का मिला पद्म श्री

पुरुलिया के सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद् दुखू मांझी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में काम करते हुए हर दिन अपनी साइकिल पर नए गंतव्यों की यात्रा करते हुए, बंजर भूमि पर 5,000 से अधिक बरगद, आम और ब्लैकबेरी के पेड़ लगाए.

undefined

जशपुर के जागेश्वर यादव को भी पद्म श्री, बिरहोर पहाड़ी कोरवा जनजातियों के लिए किया काम

छत्तीसगढ़ जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को भी पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है. उन्होंने बिरहोर, पहाड़ी, कोरवा जनजातियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

undefined

सरायकेला खरसावां की चामी मुर्मू को भी पद्म श्री

झारखंड के सरायकेला खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् और महिला सशक्तिकरण चैंपियन चामी मुर्मू को सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में पद्म श्री दिया जाएगा.

undefined

पद्म श्री 2024 विजेता

  • पार्वती बरुआ – भारत की पहली महिला महावत

  • चामी मुर्मू – प्रसिद्ध आदिवासी पर्यावरणविद्

  • संगथंकिमा – मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता

  • जागेश्वर यादव – आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता

  • गुरविंदर सिंह-सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता

  • सत्यनारायण बेलेरी – कासरगोड के चावल किसान

  • दुखु मांझी – सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद्

  • के चेल्लाम्मल – अंडमान के जैविक किसान

  • हेमचंद मांझी – नारायणपुर के चिकित्सक

  • यानुंग जमोह लेगो – अरुणाचल प्रदेश के हर्बल चिकित्सा विशेषज्ञ

  • सोमन्ना – मैसूरु के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता

  • सरबेश्वर बसुमतारी – चिरांग के आदिवासी किसान

  • प्रेमा धनराज – प्लास्टिक सर्जन और सामाजिक कार्यकर्ता

  • उदय विश्वनाथ देशपांडे – अंतर्राष्ट्रीय मल्लखंभ कोच

  • यज़्दी मानेकशा इटालिया – सिकल सेल एनीमिया में विशेषज्ञ माइक्रोबायोलॉजिस्ट

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola