राहुल गांधी को ओवैसी ने दी खुली चुनौती, कहा- हैदराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं, बीजेपी पर भी साधा निशाना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2023 8:13 AM
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मैं आपके नेता, राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं. आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़ें.
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है. ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चैलेंज दिया है. ओवैसी ने कहा है कि वो राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं. ओवैसी ने कहा कि आप सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आइए मैदान में मेरे खिलाफ लड़िए. उन्होंने कहा कि मैं तैयार हूं. इसी कड़ी में ओवैसी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि यही कांग्रेस थी जब बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद गिराई गई थी. वहीं, ओवैसी के चैलेंज का फिलहाल कांग्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
राहुल गांधी को ओवैसी ने दी खुली चुनौती
मीडिया के सामने बयान देते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपके नेता, राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं. आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़ें. कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे. कुछ भी हो, लेकिन मैं तैयार हूं. बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को कांग्रेस शासन में ध्वस्त कर दिया गया था.
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says "I am challenging your leader (Rahul Gandhi) to contest elections from Hyderabad and not Wayanad. You keep giving big statements, come to the ground and fight against me. People from Congress will say a lot of… pic.twitter.com/TXANRLWtjJ
— ANI (@ANI) September 24, 2023
कांग्रेस की देन है विवाद- ओवैसी
ओवैसी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हैदराबाद की जमीन पर विवाद कांग्रेस की देन है. उन्होंने अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि बड़ी मुश्किल से अमन को कायम रखा गया है. बहुत काम हुए हैं और बहुत काम करने बाकी है. इसी कड़ी में ओवैसी ने रमेश बिधूड़ी की अभद्रता पर भी सवाल उठाए. ओवैसी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए, उनकी जुबान फिसल गई, लेकिन हम सबने देखा कि एक बीजेपी सांसद ने एक मुस्लिम सांसद को संसद के भीतर गाली दी.
संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं विपक्ष के नेता
कांग्रेस के अलावा ओवैसी ने अन्य विपक्षी दलों पर भी हमला किया. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और आरजेडी के नेता भी संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं. ओवैसी ने कहा कि उन्होंने सदन में मांग की थी कि मुस्लिम महिलाओं और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए. ओवैसी ने कहा कि मुझपर वे आरोप लगाते हैं कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं. लेकिन असल में आप महिलाओं ओबीसी और मुसलमानों के खिलाफ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










