ऑनलाइन लोन लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, भोपाल में परिवार सहित युवक को देनी पड़ी जान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Jul 2023 12:43 PM

विज्ञापन

युवा दंपति ने अपने दो मासूम बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दी. इतना करने के बाद दोनों एक ही फंदे पर झूल गये. जानें ऑनलाइन कर्ज लेने के बाद रिकवरी वाले कैसे कर रहे थे ब्लैकमेल

विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हर कोई सकते में आ गया. दरअसल, यहां कर्ज से परेशान होकर एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. मामले को लेकर साई कृष्णा थोटा ( DCP, भोपाल जोन-1) ने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. जांच में पता चला कि 2 बच्चों की मृत्यु सल्फास खाने से हुई है और पति-पत्नी पंखे से फांसी लगाकर लटके हुए पाये गये.

उन्होंने कहा कि हमें सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें लिखा है कि इनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था जिसको चुकाने के लिए इन्होंने ऑनलाइन जॉब और ऐप का माध्यम इस्तेमाल किया और एप द्वारा इनको धमकी मिलने लगी. संभवत: इससे परेशान होकर ये कदम उठाया गया है. मामले में जांच जारी है.

चार पेज का सुसाइड नोट

घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ में हरिहर नगर स्थित शिव विहार कॉलोनी की बतायी जा रही है, जहां युवा दंपति ने अपने दो मासूम बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दी. इतना करने के बाद दोनों एक ही फंदे पर झूल गये. मृतक के पास चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने ऑनलाइन लिए गए कर्ज से परेशान होने, रिकवरी वालों के ब्लैकमेल करने का उल्लेख किया है. सुसाइड नोट में लिखा है कि उनका पोस्टमॉर्टम न कराया जाए और सामूहिक अंतिम संस्कार कराया जाए. इसमें परिजनों को कर्ज के लिए परेशान नहीं करने की बात लिखी गयी है.


भूपेंद्र करता था प्राइवेट नौकरी

जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार, 35 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा मूलत: रीवा के रहने वाले था जो राजधानी के शिव विहार कॉलोनी में 29 वर्षीय पत्नी ऋतु विश्वकर्मा और अपने बच्चों के साथ रहता था. भूपेंद्र प्राइवेट नौकरी करता था और कुछ माह पहले उसने ऑनलाइन लोन एप से लोन लिया था. इसके बाद आर्थिक तंगी की वजह से लोन की किश्तें समय पर नहीं चुका पा रहा था जिससे लोन बढ़ता चला गया और वज परेशान रहने लगा. लोन की रिकवरी करने वालों ने उसे परेशान करना शुरू किया जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया.

Also Read: भोपाल में हैवानियत पर चला हथौड़ा, युवक के गले में पट्टा बांधने वाले आरोपी के घर चला बुलडोजर

बताया जा रहा है कि किश्त समय पर जमा नहीं करने पर सोशल मीडिया के डीपी में लगी फोटो को निकालकर उसे अश्लील बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा. भूपेंद्र जहां काम करता था, उसके बॉस, रिश्तेदार और अन्य परिजनों को भी डिटेल भेजा जाने लगा जिससे वह परेशान था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola