One Nation One Election: एक देश एक चुनाव लोकसभा में पेश, राजनीतिक दलों के सुर अनेक

Updated:
विज्ञापन
One Nation One Election

One Nation One Election

One Nation One Election: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बिल को पेश किया.

विज्ञापन

One Nation One Election: लोकसभा में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक पर पहली बार ई-वोटिंग कराई गई. जिसमें पक्ष में कुल 269 वोट पड़े और विपक्ष में कुल 198 वोट पड़े. लोकसभा में पेश होने के साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्ताव दिया कि विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाना चाहिए.

वन नेशन वन इलेक्शन पर राजनीतिक दलों के सुर अनेक

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर राजनीतिक दलों के अलग-अलग मत हैं. कांग्रेस ने संसद में बिल को विरोध किया है. सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक संविधान विरोधी है. यह हमारे राष्ट्र की संघवाद के खिलाफ है. हम इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं.” वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “यह अच्छा है कि विधेयक को JPC के पास भेजा गया। हम भी यही मांग कर रहे थे. JPC में विधेयक पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए. विधेयक में कई कमियां हैं.”

रामदास अठावले ने बताया बिल कैसे होगा पास

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “इसमें सत्ताधारी पार्टी को बहुमत मिला है. विधेयक JPC में जाएगा और इसपर अध्ययन किया जाएगा. फिर दोबारा ये बिल संसद में आएगा और चर्चा होगी. फिर यह बिल पास हो सकता है.”

गौरव गोगोई का आरोप सरकार संघीय ढांचे को करना चाहती है समाप्त

वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “सरकार यह तर्क दे रही है कि चुनाव के आयोजन में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं और वो पैसों को बचाने की कोशिश कर रही है. ये भारत के पूरे संघीय ढांचे को खत्म करना चाहते हैं. हमने आज इस गैर संवैधानिक बिल का विरोध किया है.”

चिराग पासवान ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मैं यह जानना चाहता हूं कि यह(एक राष्ट्र एक चुनाव) किस तरह संविधान विरोधी है?…वे(विपक्ष) इतने समय से केवल रट्टा मार रहे हैं कि यह संघीय ढांचे के खिलाफ है लेकिन यह कैसे संघीय ढांचे के खिलाफ यह तो बताएं. अगर देश में एक साथ चुनाव हो रहे हैं तो कैसे संघीय ढांचे पर प्रभाव हो रहे हैं? क्या आंध्र प्रदेश में एक क्षेत्रीय दल की जीत नहीं हुई? विपक्ष माहिर है झूठ बोलने में…छोटे दल भी इसका समर्थन कर रहे हैं… अफवाह फैलाना गलत है. आज की तारीख में जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है.”

डीएमके ने बिल का किया विरोध

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक को जेपीसी को भेजे जाने पर डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कहा, “डीएमके इस विधेयक का विरोध कर रही है. हमारा मानना ​​है कि यह असंवैधानिक है, संघवाद के खिलाफ है और लोगों की इच्छा के खिलाफ है. हम चाहते हैं कि इस विधेयक को वापस लिया जाए लेकिन फिलहाल उन्होंने इसे जेपीसी को भेज दिया है.”

Also Read: लोकसभा में पेश हुआ One Nation One Election बिल, चुनाव सुधार में होगी क्रांति, ये हैं चुनौतियां

सीपीआई ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल का किया विरोध

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर सीपीआई नेता डी राजा ने कहा, “भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ प्रस्ताव का विरोध करती है. हमारी पार्टी ने अपने विचार कोविंद और उनकी अध्यक्षता वाली समिति को सौंप दिए हैं. भारत जैसे देश में, जिसमें कई विविधताएं हैं, ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ अव्यावहारिक है और बिल्कुल भी संभव नहीं है. सरकार को इस प्रस्ताव के पीछे का मकसद बताना चाहिए.”

उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयुक्त के चुनाव की कर दी मांग

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल पर शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, “एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का मामला बाद में आना चाहिए, पहले चुनाव आयुक्त का चुनाव होना चाहिए. अगर राष्ट्रपति का चुनाव हो सकता है, तो चुनाव आयुक्त का क्यों नहीं? अगर लोगों को ईवीएम पर संदेह है, तो उसे दूर किया जाना चाहिए. एक बार बैलेट पेपर पर मतदान हो जाने दें. अगर उन्हें उतना ही बहुमत मिल जाता है, तो उसके बाद कोई सवाल नहीं उठाएगा.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola