ePaper

डेल्टा से ज्यादा तबाही फैलाएगा ओमिक्रॉन! एक्सपर्ट ने बताया- इस समय पीक पर रहेगा Omicron Variant

Updated at : 05 Jan 2022 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
डेल्टा से ज्यादा तबाही फैलाएगा ओमिक्रॉन! एक्सपर्ट ने बताया- इस समय पीक पर रहेगा Omicron Variant

New Delhi: A worker pastes a sticker on a wall of a COVID-19 facility at Commonwealth Games Village in view of the rising Omicron cases in New Delhi, Wednesday, Dec. 22, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI12_22_2021_000059B)

बीते साल जिस तरह कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने देश में तबाही मचाई थी, वैसा ही कोहराम कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मचा सकता है. डॉ क्रिस्टोफर मरे का कहना है कि, बहुत कम समय में ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनिया के अधिकांश देशों में फैल गया है. भारत में भी इससे संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

विज्ञापन

बीते साल जिस तरह कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने देश में तबाही मचाई थी, वैसा ही कोहराम कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन मचा सकता है. जनवरी महीने में ही ये पीक पर आ सकता है. इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन के निदेशक और यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ मेट्रिक्स साइंसेज के अध्यक्ष डॉ क्रिस्टोफर मरे ने इसकी संभावना जताई है. उन्होंने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि देश में ओमिक्रॉन की वहीं बढ़त देखने को मिल रहा है जैसी डेल्टा वेरिएंट की देखने को मिली थी.

डरा रहे हैं आंकड़े: डॉ क्रिस्टोफर मरे का कहना है कि, बहुत कम समय में ओमिक्रॉन वेरिएंट दुनिया के अधिकांश देशों में फैल गया है. भारत में भी इससे संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. देश में आज यानी बुधवार को ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है. महज कुछ दिन में कई राज्यों में ओमिक्रॉन अपना पांव पसार चुका है. मरे ने बातचीत में बताया कि, आने वाले दो महीने में ही ओमिक्रॉन दुनिया के करीब साढ़े तीन करोड़ लोगों को संक्रमित करेगा.

जल्द पीक पर होगा ओमिक्रॉन: डॉ क्रिस्टोफर मरे ने आशंका जताई है कि, जनवरी के मध्य तक ओमिक्रॉन पीक पर होगा. उन्होंने कहा कि अप्रेल में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या डेल्टा वेरिएंट से संक्रमितों की संख्या से तीन गुना होगी. जनवरी से फरवरी के बीच भारत में यह पीक पर होगा. हालांकि, उन्होंने कहा है कि राहत की बात यहीं है कि डेल्टा की तरह ओमिक्रॉन से लोगों की मौत नहीं होगी. मौत के आंकड़े कमतर ही रहेंगे.

भारत में भी बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या: गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. बीते एक दिन में देश में कोरोना वायरस के 58,097 नए मामले सामने आये हैं. कोरोना से 534 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 15,389 रिकवरी हुई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 35,018,358 कुल मामले हो गये हैं. जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,14,004 हो गई है.

कोरोना से अब तक 4,82,551 कुल मौतें हो चुकी है. वहीं, देश में ओमिक्रॉन से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,135 हो गई है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 653 और 464 मामले सामने आये हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola