Net Worth Omar Abdullah : कितनी है उमर अब्दुल्ला के पास संपत्ति, जानें यहां
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Oct 2024 5:54 AM
Net Worth Omar Abdullah
Net Worth Omar Abdullah : उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. जानें उनके पास कितनी संपत्ति है.
Net Worth Omar Abdullah : नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार बनी है. दूसरी बार मुख्यमंत्री बने उमर अपने दादा शेख अब्दुल्ला और पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद पर आसीन होने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता हैं. तो आइए आपको आज बताते हैं उनकी संपत्ति के बारे में…
उमर अब्दुल्ला के पास कितनी है संपत्ति?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनाव के दौरान हलफनामा दायर किया था जिसके अनुसार, उनकी घोषित कुल संपत्ति 54.45 लाख रुपये है. इसमें मात्र 95,000 रुपये की नकदी की बात कही गई. उमर की संपत्ति का बड़ा हिस्सा विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा है. जम्मू-कश्मीर के नये सीएम को एचडीएफसी बैंक, SBI, और जेएंडके बैंक पर भरोसा है जिनमें उनके एफडी हैं. इन बैंकों में कुल मिलाकर उनकी लगभग 23.50 लाख रुपये की FD है. इसके अलावा, उनके पास 30 लाख रुपये मूल्य के गहने भी हैं. उनकी आय का सार्स मुख्य रूप से पूर्व विधायक और सांसद के रूप में उनकी पेंशन है.
लोकसभा चुनाव में उमर अब्दुल्ला को मिली थी करारी हार
उमर अब्दुल्ला इससे पहले 2009 से 2014 के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, जब यह पूर्ण राज्य हुआ करता था. इस साल जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में करारी हार के केवल 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने तक, उमर अब्दुल्ला का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.
Read Also : उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू-कश्मीर के CM पद की शपथ, विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद
नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीतीं
कुछ दिन पहले हुए चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 90 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं. 5 निर्दलीय और आम आदमी पार्टी (आप) के एकमात्र विधायक ने भी एनसी-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










