Odisha Train Tragedy: घायलों से मिलकर रो पड़े पीएम मोदी, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jun 2023 8:38 PM
Odisha Train Tragedy: रेल हादसे के पीड़ितों से मिलने पीएम मोदी बालासोर अस्पताल पहुंचे. पीड़ितों का दर्द देख पीएम मोदी की आंखे नम हो गई. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
Odisha Train Tragedy: शुक्रवार देर शाम ओडिशा के बालासोर जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया. कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से रेल पटरी पर मातमी सन्नाटा पसर गया. चिखते बिलखते घायल लोगों को समझ ही नहीं आया की अचानक क्या हो गया. कैसे डिब्बे पटरी से उतर गये. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे में बाद पीएम मोदी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.
पीएम मोदी पहुंचे घटनास्थल, घायलों से की मुलाकात
शनिवार को पीएम मोदी घटनास्थल पहुंचे. उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य अधिकारियों ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकारी दी. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीएम मोदी ने बालासोर अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की. उन्होंने उनका हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
पीएम मोदी का छलका दर्द, नम हुई आंखें
रेल हादसे के पीड़ितों से मिलने पीएम मोदी बालासोर अस्पताल पहुंचे. पीड़ितों का दर्द देख पीएम मोदी की आंखे नम हो गई. उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात करते हुए कहा कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जिसकी भी गलती इस हादसे के पीछे होगी उसे छोड़ा नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है. सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक बहाली की दिशा में काम कर रहा है. मैंने उनसे मुलाकात की.
#WATCH | "It's a painful incident. Govt will leave no stone unturned for the treatment of those injured. It's a serious incident, instructions issued for probe from every angle. Those found guilty will be punished stringently. Railway is working towards track restoration. I met… pic.twitter.com/ZhyjxXrYkw
— ANI (@ANI) June 3, 2023
गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में कल यानी शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से हुए बड़े रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई है. जबकि हजार से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










