ओडिशा रेल हादसा: सेना ने बढ़ाया हाथ, राहत-बचाव में वायुसेना के विमान जुटे, देखें खास तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा के बालासोर मे बड़ा रेल हादसा हुआ है.बालासोर से करीब 40 किलोमीटर आगे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन की स्लीपर बोगी के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 261 पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन
undefined

Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर मे बड़ा रेल हादसा हुआ है.बालासोर से करीब 40 किलोमीटर आगे कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. टक्कर के बाद कोरोमंडल ट्रेन की स्लीपर बोगी के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 261 पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन
undefined

ओडिशा के बाहानगा में दुर्घटनाग्रस्त हुई तीन ट्रेन के घायल यात्रियों के राहत एवं बचाव कार्य में सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है और वायुसेना के विमान भी राहत कार्य में जुटे हैं. एक रक्षा अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गयी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद रेलवे अधिकारियों के समन्वय से अभियान चलाया जा रहा है.

undefined

रक्षा अधिकारी ने कहा कि पूर्वी कमान ने एंबुलेंस और सहायता सेवाओं के अलावा सेना की चिकित्सा और इंजीनियरिंग टीम को तैनात किया है. अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में बैरकपुर और पानागढ़ स्थित सेना के प्रतिष्ठानों से रेल आपदा स्थल तक इंजीनियरिंग और चिकित्सा कर्मियों सहित सैन्य टुकड़ियों को दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है.

undefined

रक्षा अधिकारी ने कहा कि घायल यात्रियों को निकालने के लिए दो एमआई17 तैनात किये गये हैं. आपको बात दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गयी.

undefined

प्रधानमंत्री के कार्यालय यानी PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वे बालासोर रेल हादसे के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने एक हाई लेबल मीटिंग की.

undefined

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटनास्थल पहुंचीं. यहां उन्होंने कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola