Odisha Train Accident: मालगाड़ी पर चढ़ गया इंजन, भीषण टक्कर की कुछ खास तस्वीरें देखें यहां

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में कम से कम दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी. जानें कैसे हुआ हादसा

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी के टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 250 से ज्यादा हो गयी है. हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना ने ट्वीट किया कि बालासोर ट्रेन हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 233 हो गयी है. यह भीषण हादसा कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ. रेल मंत्रालय ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिये हैं.

भारतीय रेलवे ने एक बयान में बताया कि इस ट्रेन दुर्घटना की जांच दक्षिण पूर्व सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ए एम चौधरी करेंगे. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गये.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गयी.

शालीमार-चेन्नई एक्सप्रेस में सफर कर रहे गौतम मुखोपाध्याय के मुताबिक अचानक जोरदार आवाज हुई और उसके साथ ही बोगिंयां एक दूसरे के ऊपर खिलौनों की तरह चढ़ गयीं. ऐसा लगा कि कोई भूकंप आया हो. वे एकदम सिहर उठे. गौतम गर्मी की छुट्टियों के बाद परिवार के साथ भुवनेश्वर जा रहे थे. उनका रिजर्वेशन शालीमार-चेन्नई एक्सप्रेस की ए-1 बोगी में था. साइड अपर और लोवर बर्थ उनका आरक्षित था. आपबीती सुनाते हुए उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रेन के अंदर लोगों की चीख-पुकार मच गयी. भगवान की दया से वे और उनकी पत्नी सुरक्षित बचे. किसी तरह से वे ट्रेन के बाहर आ सके.

घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. बताया जा रहा है कि पलटी हुई बोगियों में सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं. दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोगियां इस तरह से आपस में एक दूसरे के अंदर घुस गयी थीं कि कई को तो निकाला ही नहीं जा सका. सबसे ज्यादा नुकसान शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस की आगे की जनरल बोगियों को हुआ है. आगे की जनरल बोगियां यात्रियों से खचाखच भरी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










