राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग: कांग्रेस ने ओडिशा के तीन विधायकों को किया सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
Odisha Congress

कांग्रेस कार्यकर्ता, फोटो एएनआई

Odisha Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान करने के आरोप में तीन विधायकों को मंगलवार को निलंबित कर दिया. इन विधायकों में सनाखेमुंडी के रमेश चंद्र जेना, मोहना के दशरथी गोमांगो और बाराबती-कटक की सोफिया फिरदौस शामिल हैं.

विज्ञापन

Odisha Rajya Sabha Election: कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जो लोग कांग्रेस के साथ विश्वासघात करते हैं, वे राष्ट्र के साथ विश्वासघात करते हैं. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरबिंद दास ने कहा कि उनके कृत्यों की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया.

विधानसभा अध्यक्ष को दी जाएगी सूचना

तीनों विधायकों पर की गई कार्रवाई की सूचना अध्यक्ष को दी जाएगी. ताकि उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित किया जा सके. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, इन विधायकों से इस तरह के विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी. हम सुनिश्चित करेंगे कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित किया जाए.

राम चंद्र कदम ने तीनों विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की

कांग्रेस विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम ने विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी को पत्र लिखकर तीनों विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग की थी और यह पार्टी व्हिप का स्पष्ट उल्लंघन और दलबदल के बराबर था. उनके आचरण ने न केवल पार्टी अनुशासन को कमजोर किया है, बल्कि यह उस लोकतांत्रिक जनादेश के भी विरुद्ध है जिसके तहत वे चुने गए थे.

बीजेडी के 8 विधायकों ने भी किया क्रॉस वोटिंग

तीन कांग्रेस विधायकों के अलावा बीजू जनता दल (बीजद) के 8 विधायकों ने भी दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया था, जिसके कारण विपक्ष के साझा उम्मीदवार दत्तेश्वर होता की हार हुई.

ओडिशा में राज्यसभा चुनाव का परिणाम

ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हुए. इनमें से दो सीट बीजेपी ने जीतीं और एक सीट बीजद ने हासिल की. इसके अलावा राय ने भी जीत हासिल की.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola