ePaper

NTA NEET UG Result 2020 : 15 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म, शुक्रवार को जारी किया जाएगा एनटीए नीट का रिजल्ट

Updated at : 12 Oct 2020 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
NTA NEET UG Result 2020 : 15 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म, शुक्रवार को जारी किया जाएगा एनटीए नीट का रिजल्ट

NEET Result 2020, NTA NEET UG Result 2020 : एनटीए नीट की परीक्षा दे चुके करीब 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. नीट का रिजल्ट अब सोमवार को जारी होने के बजाए आगामी 16 अक्टूबर को जारी होगा. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही, उन्होंने नीट की परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों को इसकी बधाई भी दी है.

विज्ञापन

NEET Result 2020, NTA NEET UG Result 2020 : एनटीए नीट की परीक्षा दे चुके करीब 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. नीट का रिजल्ट अब सोमवार को जारी होने के बजाए आगामी 16 अक्टूबर को जारी होगा. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही, उन्होंने नीट की परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों को इसकी बधाई भी दी है.

इसके पहले जानकारी यह दी जा रही थी कि नीट का रिजल्ट आज ही जारी किया जाएगा, लेकिन नीट 2020 के रिजल्ट का ऐलान आज नहीं किया जाएगा. एनटीए प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि आज रिजल्ट नहीं जारी होगा. सबके जेहन में यहीं सवाल था कि आखिर कब जारी होगा नीट का रिजल्ट, जो अब स्पष्ट हो चुका है. नीट 2020 की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी.

रिजल्ट जारी करने से पहले उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा एनटीए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नीट 2020 के परीक्षा परिणाम का इंतजार 15 सितंबर से 15 लाख से अधिक उम्मीदवार कर रहे हैं. नीट की 85-90 फीसदी उम्मीदवारों ने एनटीए की उपस्थिति के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवारों के बीच इस वर्ष मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी. एनटीए ने नीट टेस्ट और नीट ओएमआर शीट के सभी वर्गों के नीट की आंसर की पहले ही जारी कर दी हैं. नीट परिणाम 2020 की घोषणा करने से पहले एनटीए आधिकारिक अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा.

कैसे रिजल्ट चेक और कहां मिलेगा स्कोरकार्ड

नीट अपने रिजल्ट के साथ-साथ परिक्षार्थियों का स्कोरकार्ड भी जारी करेगा. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही, नीट 2020 का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर जाएं. इसके बाद नीट 2020 रिजल्ट डाउनलोड करें. इसके बाद एक पेज खुल जाएगा. इस लिंक पर क्लिक के बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है. इसके बाद आपक रिजल्ट खुल जाएगा.

इन साइटों पर भी देख सकेंगे अपना रिजल्ट

इससे पहले नीट 2020 की आंसर की 26 सितंबर को जारी की गई और उम्मीदवारों को 29 सितंबर तक Answer Key के खिलाफ कोई भी आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया था. उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए ntaneet.nic.in और www.nta.ac.in पर जाने की सलाह दी गयी है.

Also Read: NEET UG 2020 Correction Window: दोबोरा खोली गई नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, इन चीजों के लिए किया जा सकता है सुधार

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola