जम्‍मू-कश्‍मीर में NIA का बड़ा ऑपरेशन, टेरर फंड‍िंग मामले में 13 आतंकी ठ‍िकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
जम्‍मू-कश्‍मीर में NIA का बड़ा ऑपरेशन, टेरर फंड‍िंग मामले में 13 आतंकी ठ‍िकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

NIA ने आतंकी साजिश मामले की जांच को लेकर जम्मू कश्मीर के 13 ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की. रेड में शामिल अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में आतंकियों के संबंधित ठिकानों पर छापे मारे गए हैं.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Terror Funding: जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों और उनके ओवर ग्राउंड वर्कर के खिलाफ एनआईए ने जांच अभियान चलाया. बता दें इन्हीं जगहों पर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कैडर और वर्कर्स की ओर से आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रची गई थी. इसी कड़ी में NIA ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम, शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर और अनंतनाग जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली.

कश्मीर में 13 ठिकानों पर एनआईए का छापा: गौरतलब है कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकी साजिश के मामले की जांच को लेकर जम्मू कश्मीर इन ठिकानों पर आज यानी सोमवार को छापेमारी की. रेड में शामिल अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग जिलों में आतंकियों के संबंधित ठिकानों पर छापे मारे गए हैं. बता दें, एनआईए ने अदालत के आदेश के बाद गैरकानूनी निरोधक अधिनियम के तहत कश्मीर में तीन आरोपियों की संपत्तियां पिछले सप्ताह कुर्क की थी. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola