TEDx में बोले शायर आलोक श्रीवास्तव, सपनों के पीछे जितनी शिद्दत से भागेंगे, वो उतनी जल्दी सच होंगे

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jan 2025 8:24 PM

विज्ञापन

New Delhi

New Delhi: अगर आप किसी चीज के पीछे भागेंगे तो वो आपसे दूर होती जाएगी, लेकिन अगर आप अपने सपनों के पीछे शिद्दत से भागेंगे तो वो उतनी ही जल्दी सच होंगे. यह बात कवि, शायर और फिल्म गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने TEDx इवेंट में कही है.

विज्ञापन

New Delhi: अगर आप किसी चीज के पीछे भागेंगे तो वो आपसे दूर होती जाएगी, लेकिन अगर आप अपने सपनों के पीछे शिद्दत से भागेंगे तो वो उतनी ही जल्दी सच होंगे. यह बात कवि, शायर और फिल्म गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने TEDx इवेंट में कही है. कार्यक्रम में आलोक श्रीवास्तव ने अपनी कविताओं और अपने जीवन की प्रेरणादायी घटनाओं का भी जिक्र किया है. अपनी कहानी के माध्यम से उन्होंने जीवन की चुनौतियों और उनसे पार पाने के लिए जरूरी साहस पर अहम विचार साझा किए. कार्यक्रम में उन्होंने अपनी प्रसिद्ध पंक्तियां  भी दोहराई.

आलोक श्रीवास्तव ने सभागार में मौजूद दर्शकों को डर का सामना करने और अपनी यात्रा को दृढ़ता के साथ अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि कैसे भाषा और कला अंतर को पाट सकती है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ जुड़ सकती है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी उनके शब्द नई पीढ़ी को साहस के साथ रचना करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे. बता दें कि आलोक श्रीवास्तव के रूप में TEDx के मंच पर पहली बार एक हिंदी कवि और फिल्म गीतकार को प्रदर्शित किया गया.

आमीन-आफरीन के रचयिता हैं आलोक

बता दें कि आलोक दो दशक से ज्यादा समय से साहित्यिक-लेखन में सक्रिय हैं. उनकी गजलों को जगजीत सिंह, पंकज उधास, तलत अजीज, शुभा मुद्गल से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन तक ने अपना स्वर दिया है. उन्हें  अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मान भी मिल चुका है. आलोक मूलत: मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं. वह गीतकार और शायर होने के साथ-साथ पत्रकार भी हैं. उनकी दो किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनके नाम आमीन और आफरीन है. दोनों किताबें काफी चर्चित रही हैं. आमीन गजलों का संग्रह हैं, जबकि आफरीन कहानी संग्रह है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola