नौकरी खोज रहे हैं? National Career Service पर मिलेगी मदद, रजिस्ट्रेशन से पहले जानें ये 7 जरूरी बातें
नौकरी के लिए रिजस्ट्रेशन करते अभ्यर्थी (सांकेतिक तस्वीर)
सरकारी नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल नौकरी खोजने वालों एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. यहां रजिस्ट्रेशन से लेकर नौकरी पाने और करियर में आगे बढ़ने तक की सभी सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त हैं.
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो सरकार का National Career Service (NCS) पोर्टल आपके काम आ सकता है. यह पोर्टल नौकरी खोजने वालों, नियोक्ताओं और करियर से जुड़ी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. NCS पर रजिस्ट्रेशन के बाद नौकरी खोजने और आवेदन करने के साथ प्रोफाइल अपडेट, करियर सेंटर, स्किल प्रोवाइडर, करियर काउंसलर और जॉब फेयर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
1. रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
NCS पोर्टल पर जाकर Jobseeker के तौर पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी है. वहीं, पोर्टल के मुताबिक, एक मोबाइल नंबर से परिवार के अधिकतम 5 यूजर्स रजिस्टर हो सकते हैं.
2. प्रोफाइल अधूरी न छोड़ें
रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी शिक्षा, ट्रेनिंग, काम का अनुभव, स्किल और नौकरी से जुड़ी पसंद जैसी जानकारी अपडेट करें. NCS के अनुसार, प्रोफाइल में Key Skills अपडेट करने से आपको सही नौकरी की तलास में मदद मिलेगी और शॉर्टलिस्ट होने की संभावना बढ़ सकती है.
3. नौकरी कैसे खोजें?
प्रोफाइल तैयार करने के बाद अपनी योग्यता, अनुभव और पसंद के मुताबिक नौकरी खोजकर आवेदन कर सकते हैं. पोर्टल पर Jobs Applied और इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी देखने की सुविधा भी है.
4. सिर्फ नौकरी ही नहीं, करियर सेवाएं भी मिलेगी
NCS पर Career Centre, Career Counsellor, Skill Provider और Job Fairs & Events जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. यानी पोर्टल का इस्तेमाल सिर्फ वैकेंसी खोजने के लिए नहीं, बल्कि करियर से जुड़ी दूसरी मदद लेने के लिए भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: महंगी कोचिंग से राहत! 9वीं-12वीं के छात्रों के लिए शुरू हुआ ‘विद्या साथी’, ऐसे मिलेगी फ्री पढ़ाई
5. NCS की सेवाएं फ्री हैं
सबसे जरूरी बात- NCS किसी भी स्तर पर रजिस्ट्रेशन, नौकरी के लिए आवेदन, इंटरव्यू प्रोसेसिंग या रोजगार से जुड़ी सेवाओं के लिए फीस नहीं लेता. अगर कोई व्यक्ति NCS के नाम पर पैसे मांगता है तो सावधान रहें.
6. फर्जी नौकरी ऑफर से सावधान
NCS ने चेतावनी दी है कि कुछ वेबसाइट, नियोक्ता या लोग NCS और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जुड़े होने का दावा करके धोखाधड़ी कर सकते हैं. किसी नौकरी के ऑफर पर भरोसा करने से पहले कंपनी और ऑफर की स्वतंत्र रूप से जांच करें. NCS भी उम्मीदवारों को नियोक्ता की जानकारी की जांच-पड़ताल करने की सलाह देता है.
ये भी पढ़ें: फर्जी वीजा ठगी से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान, जानें इमिग्रेशन और वीजा से जुड़े कानून
7. शक हो तो हेल्पलाइन पर जांच करें
किसी संदिग्ध कॉल, ईमेल या नौकरी ऑफर की स्थिति में NCS की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1514 पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि की जा सकती है. NCS की वेबसाइट पर भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत करने की सुविधा दी गई है.
याद रखें कि NCS सरकारी पोर्टल है, लेकिन वहां मौजूद हर नौकरी को बिना जांचे स्वीकार नहीं करना चाहिए. आवेदन से पहले कंपनी, पद, संपर्क जानकारी और ऑफर की शर्तों को ध्यान से जांचना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए