भूलेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं, सुकमा में कोबरा ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Jan 2025 1:27 PM

विज्ञापन

बीजापुर में हुए हमले के बाद की तस्वीर

Naxal Operation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर जवानों का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Naxal Operation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ सुबह सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में शुरू हुई. सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम नक्सल रोधी अभियान पर निकली थी, ठीक इसी वक्त मुठभेड़ शुरू हुई. इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा (सीआरपीएफ की एक स्पेशल यूनिट- कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के जवान शामिल थे. रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. बताया जा रहा है कि कई नक्सलियों को घेर लिया गया है.

जवानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे Anurag Dwary @Anurag_Dwary नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- पिछले एक साल में सुरक्षाबलों ने 300 से ज्यादा नक्सलियों को मारा है. केंद्रीय बलों की अगुवाई DRG के जवान करते हैं. 6 जनवरी को हुए हमले में DRG और बस्तर फाइटर्स के जवान शहीद हुए हैं. ऐसे में नारा सुनिए – भूलेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं…

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 6 जनवरी 2025 को लगभग 70 किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग का इस्तेमाल कर सुरक्षाबलों के एक गाड़ी उड़ा दी. इस हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई. पुलिस को शक है कि शक्तिशाली बारूदी सुरंग को सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले रूट पर काफी समय पहले लगाया गया था. जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेली गांव के करीब पिछले सोमवार दोपहर लगभग 2.15 बजे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया.

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxal Attack: सुकमा में एक और बड़े IED ब्लास्ट की तैयारी में थे नक्सली, सुरक्षा बलों ने मंसूबों पर फेरा पानी

जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवान शहीद हो गए, जबकि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola