आखिर किसने दी उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी? फैक्टरी में आया पत्र

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
आखिर किसने दी उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी? फैक्टरी में आया पत्र

नवीन जिंदल को संबोधित 18 जनवरी के इस पत्र में 48 घंटे के भीतर 50 लाख ब्रिटिश पौंड की मांग फिरौती के तौर पर की गयी है, और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. जानें कैसे दी गयी ये धमकी

विज्ञापन

उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने उद्योगपति और कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

मामले को लेकर रायगढ़ ज़िले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल को एक पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने बताया कि यह धमकी भरा पत्र रायगढ़ स्थित जिंदल फैक्टरी में डाक से सोमवार को मिला था और इस मामले में बिलासपुर जेल में बंद कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नवीन जिंदल को संबोधित 18 जनवरी के इस पत्र में 48 घंटे के भीतर 50 लाख ब्रिटिश पौंड की मांग फिरौती के तौर पर की गयी है, और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की रात कंपनी के अधिकारी सुधीर रॉय की लिखित शिकायत पर बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola