ePaper

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश में दिखा कुदरत का कहर, अबतक बाढ़ की वजह से गयी 91 लोगों की जान

Updated at : 13 Jul 2023 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश में दिखा कुदरत का कहर, अबतक बाढ़ की वजह से गयी 91 लोगों की जान

प्रदेश में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बचाव कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के चंद्रपाल में आज बचाव कर्मियों ने पिछले पांच दिनों से फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.

विज्ञापन

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश पर कुदरत ने जमकर कहर बरसाया है. यहां बारिश की वजह से बीते कुछ दिनों के दौरान जान और माल को भारी नुकसान पहुंचा है. लगातार बारिश की वजह से प्रदेश में कई जगहों पर बाढ़ आ गयी है. बारिश और बाढ़ ने मिलकर यहां भयंकर तबाही मचाई है. यहां रे रहे लोगों का जीवन तहस-नहस सा हो गया है. कई इमारतें और ब्रिज बाढ़ और बारिश की वजह से तबाह हो गए हैं. केवल यहीं नहीं, सामने आयी जानकारी के मुताबिक 24 जून से लेकर 13 जुलाई तक यहां 91 लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गयी है. जबकि, लैंडस्लाइड, बादल फटने और अचानक आयी बाढ़ की वजह से 34 लोगों की जान चली गयी है.


बचाव कर्मियों ने बाहर निकाले 256 पर्यटक

प्रदेश में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बचाव कर्मी लगातार मशक्कत कर रहे है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के चंद्रपाल में आज बचाव कर्मियों ने पिछले पांच दिनों से फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बता दें भारी बर्फ़बारी की वजह से घटनास्थल तक जाने वाली सभी सड़कें ब्लॉक हो गयी थीं. दावा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि, पिछले चार दिनों में राज्य में 60,000 पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर ट्रांसफर किया गया है. मामले पर बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि, कसोल, खीरगंगा और नजदीकी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर फंसे करीबन 10,000 पर्यटक सुरक्षित जगहों पर जाने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि, वे अपने वाहनों को पीछे नहीं छोड़ना चाहते हैं.

सीएम ने की घोषणा

सीएम ने मंडी में बाढ़ से प्रभावित थुनाग उपमंडल का दौरा किया और प्रभावित सभी परिवारों को एक-एक लाख रुपये और बाढ़ में बहे मकान के निर्माण ने लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की. बाढ़ से बचने के लिए उन्होंने थुनाग नदी को चैनलाइज करने का निर्देश भी दिया.

अमित शाह ने दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

सामने आयी जानकारी के मुताबिक जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की है और राज्य की स्थिति को लेकर उन्हें अवगत भी कराया है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. अमित शाह ने यह भी कहा कि, हिमाचल का फिर से निर्माण करने के लिए केंद्र सरकार हर तरह से सहयोग करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola