Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदलेगा दिल्ली का वेदर, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast : एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली के मौसम में बदलाव नजर आएगा. राजधानी मे बूंदाबांदी हो सकती है. उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. जानें बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 दिसंबर को सक्रिय होने जा रहा है जो 23 दिसंबर को भी एक्टिव रहेगा. इस वजह से एक बार फिर तापमान में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. इसके बाद तापमान तेजी से गिरने लगेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 दिसंबर को राजस्थान के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है. 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने व राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

undefined

ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है तथा राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में पूरे ओडिशा में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आएग. विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है.

undefined

उत्तर भारत में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलने से झारखंड के कई जिलों में एक बार फिर बुधवार को पारा गिर गया. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को सुबह में कोहरा रहेगा, लेकिन दिन के वक्त बादल छाये रहेंगे. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान केंद्र ने क्रिसमस के दिन कोहरा छाये रहने की संभावना जतायी है.

undefined

बिहार के वेदर के बारे में मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार हिमालयी क्षेत्र में एक नये पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना हैं जिसके प्रभाव से प्रदेश में 22 दिसंबर से सर्दी जोर पकड़ सकती है. 25 दिसंबर के बाद तापमान में एकाएक कमी आएगी और सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ेगी.

Also Read: UP Weather Update: यूपी में गलन के आगे गुनगुनी धूप के तेवर पस्त, अब और गिरेगा पारा-कोहरे में होगा इजाफा
undefined

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत जिलों में ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में कंपकंपाने वाली ठंड है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. पारा दो या तीन डिग्री तक चढ़ सकता है.

undefined

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर काफी बढ़ गया है. 22 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. 24 और 25 दिसंबर को मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा.

Also Read: Weather Forecast: फिर करवट लेगा मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-झारखंड के आसमान में मंडराएंगे बादल
undefined

छत्‍तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में 25 दिसंबर से ठिठुरन थोड़ी और बढ़ने की संभवना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. यहां जनवरी पहले सप्ताह में शीतलहर चलने के आसार है. वहीं मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां भी ठंड बढ़ चुकी है. प्रदेश में क्रिसमस से पहले बादल छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 23-24 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन