Weather Forecast LIVE: ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Amritsar: Two men cover themselves with a plastic while riding a scooter amid rains, in Amritsar, Friday, Aug 11, 2023. (PTI Photo) (PTI08_11_2023_000232A)

Weather Forecast today; औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, सागर, डाल्टन गंज, बांकुरा और दीघा से होकर गुजरती है, और फिर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जाती है और औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली हुई है. 12 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. जानें कैसे रहने वाला है आज का मौसम

विज्ञापन

आईएमडी ने ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान जताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में और तीव्र होने की संभावना है और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है. इस बीच, राज्य में चार स्थानों पर अत्यधिक भारी और 16 स्थानों पर भारी बारिश हुई है. बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जिन स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है, उनमें कालाहांडी जिले में लांजीगढ़ (156.4 मिलीमीटर), कंधमाल जिले में दरिंगबाड़ी (128 मिलीमीटर), मलकानगिरी जिले में चित्रकोंडा (117 मिलीमीटर), बारगढ़ जिले में अताबिरा (116 मिलीमीटर), कंधमाल जिले में टिकाबली (114 मिलीमीटर) और गंजम जिले में भंजनगर (102 मिलीमीटर) शामिल हैं.

यूपी के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी के कई जिलों में मौसम विभाद ने जोरदार बारिश की संभावना जाहिर की है. राज्य में सोमवार को बारिश के कारण 19 लोगों की मौत हो गई. बारिश के कारण कुछ जिलों में स्कूलों को एक से दो दिन के लिए प्रशासन ने बंद कर दिया था. मौसम कार्यालय ने छह जिलों- लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और चार जिलों-हरदोई, लखनऊ, सिद्धार्थनगर और बस्ती के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यहां हल्की से मध्यम बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली में सुहानी सुबह, न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत थी. आईएमडी ने बताया कि दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस था.

बिहार और झारखंड के मौसम का हाल

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, बाराबंकी और लखीमपुर में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और लखीमपुर खीरी जिलों में खराब मौसम की स्थिति और आईएमडी की मौसम चेतावनी के मद्देनजर प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल आज (12 सितंबर) को बंद रहेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola