Karnataka Elections: कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन? सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच जंग

सिद्धरमैया को कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा था, यह मेरा अंतिम चुनाव है. मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा. हालांकि अब उन्होंने संकेत दिया कि उनकी निगाहें भविष्य की संभावनाओं पर टिक गई हैं.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है और बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया है. कांग्रेस 136 सीटों के साथ कर्नाटक में वापसी की है, तो बीजेपी के खाते में केवल 65 सीटें आयीं. कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी के साथ अब मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. इस पद के लिए कांग्रेस से दो नाम सामने आ रहे हैं. एक पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तो दूसरा नाम कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार. दोनों कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं. सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि शिवकुमार की अगुआई में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है. अब देखना है कि कांग्रेस किसको अपना चेहरा मनाती है.
सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार
सिद्धरमैया को कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि इससे पहले उन्होंने कहा था, यह मेरा अंतिम चुनाव है. मैं चुनावी राजनीति से संन्यास ले लूंगा. हालांकि अब उन्होंने संकेत दिया कि उनकी निगाहें भविष्य की संभावनाओं पर टिक गई हैं. मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने की इच्छा जता चुके सिद्धरमैया अब आगे होने वाले घटनाक्रम का इंतजार कर रहे हैं. सिद्धरमैया 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाल चुके हैं.
2006 में सिद्धारमैया कांग्रेस में हुए थे शामिल
करीब ढाई दशक से ‘जनता परिवार’ से जुड़े रहे और कांग्रेस विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले सिद्धरमैया 2006 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. वर्ष 2004 में खंडित जनादेश के बाद कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनाई थी, जिसमें कांग्रेस नेता एन. धर्म सिंह मुख्यमंत्री जबकि तत्कालीन जद (एस) नेता सिद्धरमैया को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. सिद्धरमैया कुरुबा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और यह समुदाय राज्य में तीसरी सबसे बड़ी आबादी है. सिद्धरमैया 1983 में लोकदल के टिकट पर चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे। उन्होंने इस सीट से पांच बार जीत हासिल की और तीन बार पराजय का स्वाद चखा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार का नाम भी सबसे आगे
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में एक और नाम सबसे तेजी से उभरकर सामने आ रहा है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी तेजी से मुख्यमंत्री के रूप में सामना आ रहा है. शिवकुमार ने अपने अगुआई में कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता पर वापस काबिज कराया है. उन्हें गांधी परिवार और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का करीबी बताया जाता है. इसके साथ ही राज्य में उनकी बड़ी पहचान भी है. 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस उनपर अपना दांव लगा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










