ePaper

National Herald Case: सोनिया गांधी ने ED को लिखा पत्र, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

Updated at : 22 Jun 2022 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
National Herald Case: सोनिया गांधी ने ED को लिखा पत्र, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

National Herald Case: ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सोनिया गांधी को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

विज्ञापन

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र लिखकर नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए और समय देने की मांग की है. बता दें कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सोनिया गांधी को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

सोनिया गांधी को घर पर आराम करने की दी गई सख्त सलाह: जयराम रमेश

इसी के मद्देनजर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कोरोना और फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक होने तक प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष अपनी पेशी के लिए और वक्त की मांग की है. वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा है कि चूंकि सोनिया गांधी को कोविड और फेफड़ों के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर पर आराम करने की सख्त सलाह दी गई है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज ईडी को पत्र लिखकर उनकी उपस्थिति को कुछ हफ्तों के लिए स्थगित करने की मांग की. जयराम रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी जब तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं, तब तक ईडी के सामने पेश नहीं पाएंगी.


सोनिया गांधी को 20 जून को अस्पताल से मिली थी छुट्टी

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते सोनिया गांधी को 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थीं. बाद में उन्हें 20 जून को अस्पताल से छुट्टी मिली और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है. इससे पहले सोनिया गांधी को 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि, कोरोना से संक्रमित होने की वजह से कांग्रेस प्रमुख ने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नई तारीख देने को कहा था.

Also Read: G7 Summit 2022: जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने जर्मनी जाएंगे पीएम मोदी, UAE की भी करेंगे यात्रा

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola