Breaking News Live: मणिपुर मामले पर विपक्ष ने मांगा राष्ट्रपति से मुलाकात का समय, खरगे करेंगे नेतृत्व

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

विज्ञापन

दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2023 लोकसभा में कल किया जाएगा पेश

दिल्ली (संशोधन) विधेयक 2023लोकसभा में कल यानि मंगलवार को पेश किया जाएगा.

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन फायरिंग मामले में RPF जवान पर FIR दर्ज

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन फायरिंग मामले में बोरीवली जीआरपी में आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, आर्म्स एक्ट और रेलवे पुलिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. यह जानकारी मुंबई जीआरपी की तरफ से दी गयी है.

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत में सुधार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी को सफलतापूर्वक इनवेसिव वेंटिलेशन से हटा दिया गया और वर्तमान में वह नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, उनका आज सुबह सीटी थोरैक्स किया गया. प्रासंगिक रूढ़िवादी चिकित्सा प्रबंधन जारी रखा जा रहा है. उनकी समग्र नैदानिक स्थिति स्थिर बनी हुई है और कड़ी निगरानी में है.

मणिपुर मामले पर विपक्ष ने मांगा राष्ट्रपति से मुलाकात का समय, खरगे करेंगे नेतृत्व

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे भारत के राष्ट्रपति से मिलने के लिए I-N-D-I-A गठबंधन के फ्लोर नेताओं और 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने मणिपुर का मुद्दा उठाने के लिए भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है.

मणिपुर मामले पर विरोध जारी, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को भी मणिपुर के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों की तरह गतिरोध बरकरार रहा और विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी.

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प

हरियाणा के मेवात क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प की खबर है. इस मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह विवाद क्यों और किसके बीच शुरू हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola