Live Updates

Breaking News Live: ‍एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसद भवन परिसर में बैठक आयोजित होगी. किर्गिस्तान के बिश्केक में आया भूकंप, रिक्टर स्कैल पर 5.8 रही भूकंप की तीव्रता. एअर इंडिया विमान में महिला से बदसलूकी मामले में आरोपी शंकर मिश्रा की जमानत याचिक पर आज सुनवाई. देश दुनिया की तमान खबरों के जुड़े रहे prabhat khabar.com के साथ.

विज्ञापन

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 1 फरवरी को वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 1 फरवरी को वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वह एयर मार्शल संदीप सिंह की जगह ले रहे हैं, जो कल सेवानिवृत्त हो रहे हैं. एयर मार्शल एपी सिंह वर्तमान में प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान का नेतृत्व कर रहे हैं.

NSA अजीत डोभाल उच्च स्तरीय संवाद में भाग लेने के लिए जाएंगे वाशिंगटन डीसी

एनएसए अजीत डोभाल उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों पर पहल पर उच्च स्तरीय संवाद में भाग लेने के लिए वाशिंगटन डीसी जाएंगे. साथ ही डोभाल अपने समकक्ष जेक सुलिवन से भी मिलेंगे.

आसाराम को कोर्ट से लगा करारा झटका, शिष्या से दुष्कर्म मामले में आरोपी करार

आसाराम बापू को गांधीनगर की कोर्ट से करारा झटका लगा है. बता दें कि उनपर शिष्या से दुष्कर्म मामले में आरोपी है और इस मामले में उन्हें आरोपी करार दिया है.

नेपाल में नौ मार्च को होंगे राष्ट्रपति चुनाव, नेपाल के चुनाव आयोग ने दी जानकारी

नेपाल के चुनाव आयोग ने कहा है कि नेपाल में नौ मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे. नेपाल के चुनाव आयोग ने भी 17 मार्च को उप राष्ट्रपति चुनाव कराने का फैसला किया है. गौरतलब है कि नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी 13 मार्च को सेवानिनेपाल में नौ मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगेवृत्त होने वाली हैं. उनके उत्तराधिकारी का चुनाव चार दिन पहले किया जा रहा है. नेपाल के उप राष्ट्रपति का चुनाव निवर्तमान नंद बहादुर पुन के सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले होना है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- राजनैतिक उद्देश्य से प्रेरित थी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राजनैतिक उद्देश्य ये प्रेरित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा केरल से शुरू हुई, जहां कांग्रेस के नेता यात्रा के सहभागी बने, जिन्होंने सड़क पर बीफ पार्टी की थी, फिर पादरी जॉर्ज पुनिया यात्रा के सहभागी बने, जिन्होंने कहा था कि वे भारत की धरती को अपवित्र मानते हैं. राजनैतिक उद्देश्य ये प्रेरित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा केरल से शुरू हुई, जहां कांग्रेस के नेता यात्रा के सहभागी बने, जिन्होंने सड़क पर बीफ पार्टी की थी, फिर पादरी जॉर्ज पुनिया यात्रा के सहभागी बने, जिन्होंने कहा था कि वे भारत की धरती को अपवित्र मानते हैं.

प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola