Breaking News Live: दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद

Updated:
विज्ञापन

देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

विज्ञापन

ई-रिक्शा में मिले 45 लाख रुपये के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने ई-रिक्शा में 45 लाख रुपये नकद और पांच फर्जी आधार कार्ड मिलने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अतिरिक्त डीसीपी (नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति धन शोधन में शामिल एक गिरोह का हिस्सा है.

दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद

दिल्ली के डाबरी इलाके में गुरुवार देर शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

मुंबई में 25 और 26 अगस्त को हो सकती है ‘I.N.D.I.A’ की अगली बैठक

विपक्ष के 26 दलों के गठबंधन ‘ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की अगली बैठक मुंबई में 25 और 26 अगस्त को होगी. सूत्रों का कहना है कि यह बैठक शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी तथा इसमें कांग्रेस का भी सहयोग होगा. ऐसा पहली बार होगा कि ‘इंडिया’ के घटक दलों की बैठक ऐसे किसी राज्य में होने जा रही है जहां इनमें से कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं है.

श्रीनगर में करीब तीन दशक बाद निकाला गया मुहर्रम का जुलूस

श्रीनगर में करीब तीन दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद शिया समुदाय ने गुरुवार को गुरुबाजार से डलगेट मार्ग पर कड़ी सुरक्षा -व्यवस्था के बीच मुहर्रम जुलूस निकाला, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद समुदाय के सदस्यों ने जुलूस निकाला गया.

मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच करेगी सीबीआई! गृह मंत्रालय भेजेगा केस

मणिपुर वायरल वीडियो मामले की जांच अब सीबीआई करेगी. खबरों की मानें तो गृह मंत्रालय इस मामले को अब सीबीआई को भेजेगी.

छत्तीसगढ़ में एक मालगाड़ी की नौ बोगी बेपटरी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत अकलतरा यार्ड के पास आज एक मालगाड़ी के नौ खाली बोगी पटरी से उतर गए है. बताया जा रहा है कि वहां स्थिति को नियंत्रित करने का कार्य चल रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola