Breaking News: दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह और गोपाल राय समेत 36 नेताओं को हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: दिल्ली में शराब नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है. मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी जेल में आपस में भीड़ गए है. डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई है जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान मारा गया.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने संजय सिंह और गोपाल राय समेत 36 नेताओं को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह और गोपाल राय समेत 36 नेताओं को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में कल यूपी के हर जिले में AAP प्रदर्शन करेगी.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कश्मीरी पंडित की हत्या के खिलाफ भाजयुमो ने प्रदर्शन किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने एक कश्मीरी पंडित की हत्या के खिलाफ रविवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष अरुण प्रभात ने किया.

शराब नीति मामले में CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार

दिल्ली में शराब नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है.

मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी जेल मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी जेल में भिड़े, 2 की मौत, एक ही हालात गंभीर

मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी जेल में आपस में भीड़ गए है. डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई है जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान मारा गया. बठिंडा निवासी केशव और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना को सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया था जहां अस्पताल में इलाज के दौरान गैंगस्टर मनमोहन की भी मौत हो गयी.

नगालैंड चुनाव: मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगालैंड में मतदान कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

’52 साल बाद राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हुआ’, संबित पात्रा ने कहा

भाजपा के संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 52 साल बाद राहुल गांधी को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हुआ. हालांकि खड़गे अध्यक्ष हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि पूरे पूर्ण सत्र की अध्यक्षता गांधी परिवार कर रहा है. आगे उन्होंने कहा कि भारत एक उज्ज्वल स्थान है और राहुल गांधी को देश की चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्हें पहले देश के बारे में सीखना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola