ePaper
Live Updates

Breaking News : महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में मुंबई के डॉक्टर की मौत, चार घायल

Updated at : 22 Apr 2023 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
Breaking News : महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में मुंबई के डॉक्टर की मौत, चार घायल

Breaking News Live updates: देश भर में आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. दिल्ली में लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा की. जबकि मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की. आज श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा ISRO का पीएसएलवी-C55 / TeLEOS-02 अंतरिक्ष मिशन. अयोध्या में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर आ रही है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:29 PM. 22 Apr 237:29 PM. 22 Apr

महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में मुंबई के डॉक्टर की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के जालना में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार मुंबई के 50 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब डॉ अब्दुल खलीक परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर गृहनगर अमरावती जा रहे थे.

7:29 PM. 22 Apr 237:29 PM. 22 Apr

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि नागपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि जनकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ गांव निवासी शिवचरण (55) आज दोपहर अपने बेटे अजीत कुमार और भांजे संतोष कुमार के साथ घर बना रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई तथा बेटा और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए.

5:21 PM. 22 Apr 235:21 PM. 22 Apr

पुंछ आतंकी हमले की जांच में निर्दोषों को न किया जाए गिरफ्तार – फारूख अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि अब जबकि पुंछ आतंकी हमले की जांच शुरू हो गई है, तो निर्दोष लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि वे निर्दोषों पर आरोप लगाएंगे. इसलिए, मैं नहीं चाहता हूं कि निर्दोष लोगों को मुश्किल हो.

5:21 PM. 22 Apr 235:21 PM. 22 Apr

राहुल गांधी ने सरकार बंगला खाली किया, चाबी अधिकारियों को सौंपी

संसद की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद उसकी चाबी सरकारी अधिकारियों को सौंप दी है. इसके बाद उन्होंने कहा कि सच बोलने की उन्हें कीमत चुकानी पड़ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सच बोलने की उन्हें चाहे जो कीमत चुकानी पड़े, लेकिन वे चुप नहीं रहेंगे.

5:21 PM. 22 Apr 235:21 PM. 22 Apr

दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग वाला शख्स को पुलिस रिमांड

दिल्ली के साकेत कोर्ट में शनिवार की सुबह एक महिला पर फायरिंग करने वाले कामेश्वर सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस रिमांड मिलने से पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था.

5:21 PM. 22 Apr 235:21 PM. 22 Apr

हिमंता बिस्वा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, अंकिता दत्ता को निकालना समस्या का समाधान नहीं

कांग्रेस की असम युवा इकाई की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित करने पर असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में कहा कि मैंने बयान दिया था कि ये आपकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे सुलझा लीजिए. यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, मुद्दे का समाधान करना चाहिए था. कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया, मुद्दे का समाधान नहीं किया. अगर पार्टी समाधान नहीं करेगी तो कानून अपना काम करेगा.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो सैटेलाइट लॉन्च

श्रीहरिकोटा से सिंगापुर के दो सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज की गयी. ISRO ने इसकी लॉन्चिंग की. इससे समुद्री सुरक्षा और मौसम की जानकारी मिलेगी.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

मध्य प्रदेश में सुरक्षा बलों ने 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सली मारी गईं. पुलिस अधीक्षक (एसपी) समीर सौरभ ने कहा कि गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कदला वन क्षेत्र में तड़के पुलिस और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ. मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) और माओवादियों की एक शाखा भोरमदेव कमेटी की कमांडर सुनीता और विस्तार दलम में सक्रिय एसीएम सरिता खटिया मोचा के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

पुंछ आतंकी हमले में शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पंजाब स्थित पैतृक गांव लाया गया

पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए जवाब सेवक सिंह का पार्थिव शरीर बठिंडा के तलवंडी साबो सब-डिवीजन में उनके पैतृक गांव लाया गया. शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

पुंछ हमले की जांच जारी, सीआरपीएफ और सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे भींबर गली

सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के वरिष्ठ अधिकारी पुंछ में भींबर गली पहुंचे. यहां 20 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पांच जवानों की जान चली गई थी.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

दिल्ली के विकास भवन में लगी आग

मध्य दिल्ली में आईटीओ के पास स्थित विकास भवन में शनिवार सुबह आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े आठ बजे मिली. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

ममता बनर्जी बोलीं- जान दे दूंगी, लेकिन देश को विभाजित नहीं होने दूंगी

कोलकाता में Eid Ul Fitr के मैके पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, हम बंगाल में शांति चाहते हैं. हम दंगे नहीं चाहते. हम शांति चाहते हैं. हम देश में बंटवारा नहीं चाहते. जो लोग देश को विभाजित करना चाहते हैं – मैं आज ईद पर वादा करती हूं, मैं अपनी जान देने को तैयार हूं, लेकिन मैं देश को विभाजित नहीं होने दूंगी.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

राजनाथ सिंह ने सुखबीर सिंह बादल से की बात, प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से बात की और अस्पताल में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने ट्वीट किया, उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

प्रधानमंत्री मोदी ने ईद की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी. मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ईद-उल-फितर की बधाई. हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े. मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं. ईद मुबारक. भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोग, विशेषकर मुस्लिम शनिवार को ईद का त्योहार मना रहे हैं.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

पुंछ आतंकी हमले में शहीद लांस नायक देवाशीष बसवाल को श्रद्धांजलि दी गयी

ओडिशा के मंत्री अशोक चंद्र पांडा, भाजपा नेता संबित पात्रा और अन्य लोगों ने लांस नायक देवाशीष बसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया. 20 अप्रैल को पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गये थे.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के आने के बाद जम्मू-कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन बंद

एक महीने के शो के दौरान इस साल रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के आने के बाद जम्मू-कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है. पिछले साल यहां करीब 3.62 लाख पर्यटक आए थे. इस बार इसे 19 मार्च को खोला गया और करीब 3.75 लाख पर्यटक यहां आए. 3.75 लाख में से 3 लाख से अधिक पर्यटक जम्मू-कश्मीर के बाहर से आए. यह जानकारी फ्लोरीकल्चर कश्मीर के निदेशक फारूक अहमद राठेर ने दी.

2:26 PM. 22 Apr 232:26 PM. 22 Apr

मध्य प्रदेश में ईद-उल-फितर के मौके पर भोपाल के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की.

7:23 AM. 22 Apr 237:23 AM. 22 Apr

देश भर में आज मनाई जा रही ईद-एल-फितर

देश भर में आज ईद-एल-फितर मनाया जा रहा है. दिल्ली में लोगों ने जामा मस्जिद में नमाज अदा की. जबकि मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola