Nehru vs Modi: नयी संसद के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस भिड़े, इस बार ट्विटर पर छिड़ी लड़ाई

Updated:
विज्ञापन
Nehru vs Modi: नयी संसद के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस भिड़े, इस बार ट्विटर पर छिड़ी लड़ाई

Narendra Modi vs Jawaharlal Nehru: ट्विटर पर कांग्रेस ने एक तस्वीर के जरिये यह दर्शाया कि नरेंद्र मोदी जितनी भी कोशिश कर लें, उनकी हस्ती जवाहरलाल नेहरू से बड़ी नहीं हो पाएगी. भाजपा ने इसी अंदाज में जवाब दिया. देखें-

विज्ञापन

Narendra Modi vs Jawaharlal Nehru , New Parliament Building Inauguration : सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस समेत 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने पीएम मोदी द्वारा नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार किया. इन सब से बेअसर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय तारीख और समय पर नये संसद भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद कांग्रेस ने यह आरोप लगा दिया कि इस आयोजन के जरिये नरेंद्र मोदी अपनी राजनीतिक हस्ती देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से बड़ी दिखाना चाहते हैं.

नये संसद भवन के उद्घाटन वाले दिन यानी रविवार 28 मई की दोपहर, कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर ट्वीट की गई. इसमें जवाहर लाल नेहरू की विशालकाय छवि के सामने उनके पैरों के समकक्ष अपने ऊपर की ओर देखते नरेंद्र मोदी की छवि दिखाई गई. कैप्शन में लिखा था- कितनी भी कोशिश कर लो.

कांग्रेस के इस ट्वीट के लगभग घंटेभर बाद भाजपा की ओर से भी जवाब आ गया. भाजपा ने भी एक तस्वीर ट्वीट की. इसमें नेहरू तो थे, लेकिन मोदी नहीं थे. भाजपा ने दिखाया कि नेहरू की हस्ती ‘रियल’ लाइफ में उतनी बड़ी नहीं थी, जितनी ‘रील’ लाइफ में बना दी गई. इस तस्वीर के साथ भाजपा ने कैप्शन दिया- नेहरू का सच. यही नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नये संसद भवन के उद्घाटन पर कटाक्ष किया है. उ��्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने नयी संसद के उद्घाटन को अपना राज्याभिषेक समझ लिया है.

Also Read: Most Followers on Twitter: ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पीएम-राष्ट्रपतियों में मोदी टॉप पर, देखें
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola