VIDEO : गरीबों को घर की चाबी सौंपते हुए भावुक हो गये पीएम मोदी, कहा- काश मैं भी...

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Jan 2024 12:05 PM

विज्ञापन

**EDS: GRAB VIA PMINDIA WEBSITE** Solapur: Prime Minister Narendra Modi with Maharashtra Governor Ramesh Bais, Chief Minister Eknath Shinde and Deputy Chief Minister Ajit Pawar felicitates a beneficiary under the PM SVANidhi Scheme during the foundation stone laying ceremony of eight AMRUT (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) projects in Maharashtra worth around Rs 2,000 crore, in Solapur, Friday, Jan. 19, 2024. (PTI Photo) (PTI01_19_2024_000047B)

पीएम मोदी ने कहा कि देश में लंबे समय तक 'गरीबी हटाओ' के नारे लगते रहे। लेकिन इन नारों के बावजूद गरीबी खत्म नहीं हुई. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 15,024 मकान लाभार्थियों को सौंपने के बाद जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 15,024 मकान लाभार्थियों को सौंप दिये हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों को राम ज्योति से जगमगाने को कहा है. उन्होंने कहा कि गरीबों को घर मोदी की गारंटी का परिणाम है. पीएम मोदी महाराष्ट्र में पीएमएवाई-शहरी योजना के तहत तैयार किए गए घरों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए. अपने भाषण के दौरान बचपन का जिक्र आते ही प्रधानमंत्री कुछ पल के लिए भावुक हो गये और बीच में ही भाषण रोक दिया. पीएम आवास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि काश उन्हें भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता.

Also Read: नारियल पानी…जमीन पर सोना…राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी ऐसे कर रहे नियमों का पालन

मैं अपने नियमों में व्यस्त हूं और उसका मैं कठोरता से पालन भी करता हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने नियमों में व्यस्त हूं और उसका मैं कठोरता से पालन भी करता हूं. उन्होंने कहा कि ये भी संयोग है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई. राम भक्ति से भरे इस वातावरण में आज महाराष्ट्र के एक लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है. महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेंगे.

undefined
Also Read: आखिर बार-बार महाराष्ट्र क्यों आ रहे पीएम मोदी? शिवसेना सांसद संजय राऊत ने बताया कारण

राम ज्योति लोगों के जीवन से गरीबी दूर करने के लिए प्रेरणा बनेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जलाई जाने वाली राम ज्योति लोगों के जीवन से गरीबी दूर करने के लिए प्रेरणा बनेगी. उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय तक ‘गरीबी हटाओ’ के नारे लगते रहे. लेकिन इन नारों के बावजूद गरीबी खत्म नहीं हुई.

undefined

भावुक हो गये पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में पीएमएवाई-शहरी योजना के तहत तैयार किए गए घरों के बारे में बात करते हुए भावुक होते नजर आए. हथकरघा श्रमिकों, विक्रेताओं, पावरलूम श्रमिकों, कचरा बीनने वालों, बीड़ी श्रमिकों, ड्राइवरों जैसे लाभार्थियों को पीएम मोदी ने घर सौंपने का काम किया. यह कार्यक्रम सोलापुर में रखा गया था जहां उपस्थित लोगों को पीएम मोदी ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola