ePaper

LIVE: एनसीबी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से चल रही पूछताछ, आज हो सकती है गिरफ्तारी

Updated at : 07 Sep 2020 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
LIVE: एनसीबी के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से चल रही पूछताछ, आज हो सकती है गिरफ्तारी

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी पूरे एक्टिव मोड में है. इस मामले में रविवार को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने के बाद आज एनसीबी ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है. एनसीबी ने कल कहा था कि कहा कि रिया पूछताछ के लिए देर से पहुंची थी. इसलिए उनसे पूरी बातचीत नहीं हो पाई. यही वजह है कि उन्हें आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है. संभव है कि आज एसीबी रिया को गिरफ्तार भी कर सकती है. इसे लेकर रिया के वकील सतीश मानशिंदे भी पहले की संकेत दे चुके हैं कि रिया उसके लिए तैयार है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में जांच शुरु होने के बाद इस वक्त रिया चक्रवर्ती से एनसीबी दफ्तर में पूछताछ चल रही है. मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी पूरे एक्टिव मोड में है. इस मामले में रविवार को रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने के बाद आज एनसीबी ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है. रिया आज समय पर पहुंचने के लिए घर से निकल गयी थी और आज समय से पहले ही एनसीबी दफ्तर पहुंच गयी है. एनसीबी ने कल कहा था कि कहा कि रिया पूछताछ के लिए देर से पहुंची थी. इसलिए उनसे पूरी बातचीत नहीं हो पाई. यही वजह है कि उन्हें आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है. संभव है कि आज एसीबी रिया को गिरफ्तार भी कर सकती है.

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने रविवार को कहा था कि हमने रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया है. लेकिन उनके देर से आने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी. इसलिए, उसे सोमवार को फिर आने का समन जारी किया गया है. रविवार को रिया दोपहर करीब 12 बजे पुलिसकर्मियों के साथ बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं.

जांच एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच के लिए वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करना चाहती है. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी के एक दल ने रविवार सुबह रिया के घर जाकर उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए समन दिया था. एजेंसी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में दल सांताक्रूज (वेस्ट) इलाके में स्थित रिया के घर पहुंचा था.

Also Read: सुशांत सिंह मामला : NCB ने रिया चक्रवर्ती से 6 घंटे तक पूछे सवाल, कल फिर होगी पूछताछ

एनसीबी रिया के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुका है. एजेंसी ने कहा कि वह रिया का शौविक, मिरांडा तथा सावंत से आमना-सामना कराना चाहती है ताकि कथित मादक पदार्थ रैकेट में सभी की भूमिकाएं साफ हो सके.

गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी. रिया ने कई समाचार चैनलों को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है. उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे. मिरांडा ने एनसीबी को बताया है कि वह सुशांत के घर के लिए मादक पदार्थ (बड और क्यूरेटेड मारिजुआना) खरीदा करते थे. सावंत को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola