परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों का नामकरण, पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण

Updated:
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों का नामकरण, पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण

पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम किया है.

विज्ञापन
undefined

पराक्रम दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर कर दिया है.

undefined

कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनाए जाने वाले नेताजी राष्‍ट्रीय स्‍मारक के प्रतिरूप का भी उद्घाटन किया. बता दें, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है.

undefined

अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप का नामकरण प्रथम परमवीर चक्र विजेता के नाम पर किया गया. प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा थे.

undefined

जिन परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किए गए हैं, उनमें नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का, मेजर रामास्‍वामी परमेश्‍वरन, कैप्‍टन विक्रम बत्रा और लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पाण्‍डेय शामिल हैं.

undefined

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, द्वीपों का यह नामकरण राष्‍ट्र की सम्‍प्रभुता और अखण्‍डता की सुरक्षा के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि के तौर पर किया जा रहा है.

undefined

अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्‍व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्‍मृति में वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने रॉस द्वीप का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के तौर पर किया था.

undefined

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस दिन को आजादी के अमृत काल के एक महतपूर्ण अध्याय के रूप में आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी. आने वाली पीढ़ियों के लिए ये द्वीप एक चिरंतर प्रेरणा का स्थल बनेंगे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola