Nag Mark 2 Anti-Tank Missiles: DRDO के इस हथियार से थरथर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Nag Mark 2 anti-tank guided missiles

Nag Mark 2 anti-tank guided missiles

Nag Mark 2 Anti-Tank Missiles: डीआरडीओ ने सोमवार को नाग मार्क 2 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का सफल परीक्षण किया.

विज्ञापन

Nag Mark 2 Anti-Tank Missiles: DRDO ने सोमवार को नाग मार्क 2 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का फील्ड मूल्यांकन परीक्षण किया. डीआरडीओ अधिकारी ने बताया, मिसाइलों का टेस्ट पोखरण फायरिंग रेंज में सफलतापूर्वक किया गया.

नाग मार्क 2 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल की खासियत

डीआरडीओ ने नाग मार्क 2 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल को पूराने से कई मायनों में बेहतर बनाया है. नाग मार्क 2 काफी हल्का और यह हर मौसम में काम करने में सक्षम है. इसमें मिसाइल लॉन्च करने के बाद लॉक-ऑन का ऑप्शन है. मिसाइल अगर एक बार टारगेट में ले लिया, तो फिर इसके वार से बच पाना मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें: Z-Morh Tunnel: ‘ये मोदी है, अगर वादा करता है, तो उसे निभाता है’ – पीएम मोदी के भाषणा की बड़ी बातें

मिसाइल ने सभी लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट किया : रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय ने बताया, ‘‘स्वदेशी तकनीक से विकसित तीसरी पीढ़ी की टैंक-रोधी ‘फायर-एंड-फॉरगेट गाइडेड’ मिसाइल नाग एमके-2 का क्षमता परीक्षण हाल ही में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोखरण फील्ड रेंज में सफलतापूर्वक किया गया.’’ ‘‘तीनों परीक्षणों के दौरान मिसाइल प्रणालियों ने अधिकतम और न्यूनतम सीमा के सभी लक्ष्यों को सटीक रूप से नष्ट कर दिया, जिससे इसकी लक्ष्य भेदने की क्षमता की पुष्टि हुई.’’

एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सेना में शामिल में होने के लिए तैयार

रक्षा मंत्रालय ने बताया, ‘‘एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल अब भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है.’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाग एमके-2 के सफल क्षमता परीक्षणों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), भारतीय सेना और उद्योग को बधाई दी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola